गढ़शंकर में मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद खन्ना की अगुआई में शिष्ट मंडल में  रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू व डीएम फ़िरोज़पुर को ज्ञापन सौंपा

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नवांशहर रोड तक बाबा सतनाम सिंह द्वारा पहले बनाए मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अगुआई में रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व रेलवे के डीएम फ़िरोज़पुर को ज्ञापन सौंपा।
जिक्रयोग है कि गढ़शंकर में ट्रैफिक जाम की बदतर स्थिति को होला मोहल्ला के दौरान गढ़शंकर बंगा रोड़ से नहर के साथ साथ नवांशहर रोड़ तक वेटमैक्स डाल कर मिनी बाईपास बनाया था। लेकिन रेलवे लाइन बीच में होने के कारण रेलवे लाइन के दोनों साइड रास्तों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद गढ़शंकर शहर में फिर से ट्रैफिक जाम की हालत बदतर हो गई है। जिसके बाद पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अगुआई में स्थानीय भाजपा के नेताओं ने रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व रेलवे के डीएम फ़िरोज़पुर को गढ़शंकर नवांशहर रोड तक बाबा सतनाम सिंह द्वारा पहले बनाए मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
जिस पर रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व रेलवे के डीएम फ़िरोज़पुर ने प्रतिनिधिमंडल को कहा रेलवे के नियमों के मुताबिक सड़क भी हो तो हम फाटक लगा सकते है। वहां डीसी हमें लिख कर दे दें कि वहां कर सड़क की जगह है तो हम वहां फाटक लगातार पक्के तौर पर कर्मचारी लगा देगें। इस दौरान भाजपा नेता हरमिंदर सिंह उर्फ़ रिंकू चांदपुरी, ठेकेदार भजन सिंह, सरपंच रवन कुमार समुंदडा व डॉ सोनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया : पंजाब सरकार राज्य को फिर से रंगला, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए तत्पर -मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों और विशिष्ट उपलब्धियों वाले व्यक्तियों का सम्मान किया होशियारपुर, 15 अगस्त:  पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब

ईज़ी जमाबंदी पोर्टल’ लॉन्च : अब घर बैठे मिलेंगे भूमि रिकॉर्ड और ऑनलाइन होगी रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं

पंजाब सरकार ने भूमि संबंधी सेवाओं को अधिक सरल,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ और ‘ईज़ी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री बैंस ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बीमार हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का लिया जायजा

संगरूर : सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!