गणतंत्र दिवस पर निकाले जाएंगे रेफरल ड्रॉ : रेड क्रॉस जरूरतमदों के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – राघव शर्मा

by
ऊना, 11 जनवरी – रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने एलिम्को कम्पनी के माध्यम से जिला के 398 दिव्यांजनों का पंजीकरण करके 269 पात्र दिव्यांगजनों का मूल्यांकन के उपरांत 28 लाख 42 हज़ार 242 रूपये के 355 उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए हैं।
इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल केरियर सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा 213 पात्र दिव्यांजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण हेतू पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा राघव शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रेड क्रॉस द्वारा रेफरल ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें 63 प्रकार के ईनाम रखें है जिसमें रेफरल ड्रॉ का प्रथम विजेता को ईलैक्ट्रिक स्कूटर या 70 हज़ार दिए जाएंगे। दूसरे नम्बर के लिए दो ड्रॉ निकाले जाएंगे जिसमें स्टली की अलमीरा दी जाएगी तथा तीसरे स्थान के लिए 10 ड्रा निकाले जाएंगे जिसमें मिक्सर ग्रांडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी रेफरल ड्रॉ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यातिथि कृषि मंत्री चंद्र कुमार द्वारा निकाले जाएंगे।
इस अवसर पर एसी वरिन्दर शर्मा, डिप्टी कमिशनर आबकारी एवं कराधान विनोद सिंह डोगरा, डीपीओ आईसीडीएस नरंेद्र कुमार, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, आरटीओ अशोक कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ अंब ओम पाल डोगरा, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र कुमार, एक्सिन पीडब्ल्यूडी बलदेव सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की… महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का जीता अधिकार

एक 19 साल की महिला कोर्ट में अपनी बात पर डटी रही, और अपने पति के बजाय अपने प्रेमी  को चुना। काउंसलिंग और परिवार के दबाव के बावजूद, हाई कोर्ट ने उसके फैसले को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था -कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने : विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से कर दियावॉकआउट

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु हो गया है। मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी यूनिवर्सिटी में “इमनेशन 2026” वार्षिक तकनीकी महोत्सव का भव्य आयोजन

बद्दी, 30 मार्च (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी में वार्षिक तकनीकी उत्सव “इमनेशन 2026” का शुभारंभ बद्दी विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष आयोजन की थीम “विकसित...
Translate »
error: Content is protected !!