गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे तिरंगा : 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी आरंभ – DC हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 12 जनवरी :   75वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां भी भाग लेंगी। उपायुक्त ने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गणतंत्र दिवस की परेड के लिए प्लाटूनों का चयन कर लें और निर्धारित तिथि से शुरू होने वाली रिहर्सल में इनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल की मरम्मत, मंच के निर्माण और सफाई इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लें। खराब मौसम की स्थिति में भी समारोह के आयोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।
उपायुक्त ने कहा कि समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें और ये प्रस्तुतियां उच्च स्तर की होनी चाहिए।
बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, डीएसपी रोहिन डोगरा और सुनील दत्त ठाकुर, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कटेंगे कनेक्शन- बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 573 उपभोक्ताओं के अस्थाई तौर पर कटेंगे कनेक्शन : दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये

एएम नाथ। चंबा, 24 अप्रैल :   विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 573...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेव पार्टी करने पहुंची पुरुष मित्रों के साथ 70 लड़कियां : पुलिस ने पकड़ा तो हुआ वो जो कोई सोच्च भी नहीं सकता

जयपुर : दिल्ली रोड पर लबाना में पकड़ी गई रेव पार्टी में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेव पार्टी में 150 लोगों को पकड़ा था, इनमें 70 लड़कियां थीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन : सुनील शर्मा बिट्टू

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के...
Translate »
error: Content is protected !!