गरजे सुखबीर सिंह बादल : भावुक होते हुए कहा – क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा

by
माघी मेले पर मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल की काॅन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खूब गरजे। बादल ने सांसद अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नई दुकान खोल रहे हैं। यह लोग श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को मानते ही नहीं। उन्होंने अमृतपाल का नाम लिए बगैर कहा कि जो नशा बंद करवाने के नाम पर आगे आया था, वो क्या निकला है। फरीदकोट में हत्या करवा दी। यह लोग क्या से क्या निकल रहे हैं। हम ऐसे व्यक्तियों के हाथों में ताकत देना चाहते हैं।
कांग्रेस और आप की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा इन पार्टियों ने पंजाब का नुकसान किया है। सुखबीर बादल ने भावुक होते हुए कहा कि क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि एजेंसियों द्वारा उन्हें बदनाम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। वे गुरु साहिब के सेवक हैं। उनके घर में रोज गुरु साहिब का प्रकाश होता है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गुनाह यही था कि उन्होंने पंथ व लोगों के लिए जेलें काटी।
लोग कांग्रेस और आप से बचेँं :   बिना कांग्रेस का नाम लिए सुखबीर बादल ने कहा कि जिस पार्टी ने श्री दरबार साहिब पर हमला किया, लोगों ने तीन बार उनकी सरकार बना दी। जबकि जिस पार्टी ने कौम के लिए काम किए उन्हें अनदेखा किया गया। जनता जो पार्टी आती है उसके पीछे लग जाती है। पंजाब बचाना है और अपने बच्चों को बचाना है तो इन पार्टियों से बचो। कौम का भला चाहते हो तो शिअद का साथ दो। शिअद के अलावा कौम का भला कोई नहीं कर सकता।
अपने पिता को याद करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद 104 वर्ष पुरानी पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री मरहूम प्रकाश सिंह बादल ने 70 वर्ष सेवा की। प्रकाश सिंह बादल ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। बादल ने कौम की खातिर जिंदगी वार दी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश का बहुत विकास हुआ। प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर श्री करतारपुर साहिब का लांघा खुलवाया। लंगर पर जीएसटी समाप्त करवाई।
उन्होंने कहा कि पहले अपने बुजुर्ग बादल साहब पर हमले होते रहे हैं। सभी पंथ विरोधी ताकतों का निशाना बादल साहब होते रहे हैं। अब उनके इस दुनिया से जाने के बाद उन्हें निशाना बनाया गया। इनकी सोच एक ही थी कि बादल परिवार और शिअद को खत्म कर दो। विपक्षी अकाली दल को दोफाड़ करने पर तुले हुए हैं। मगर बेशक उन्हें पंजाब के भले के लिए जान भी देनी पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे। बादल परिवार हर कुर्बानी देगा।
उन्होंने कहा कि जब शिअद सरकार के कार्यकाल में बेअदबी हुई तो बादल साहब ने माफीनामा दिया था और माना था कि उनके राज में यह कार्य हुआ है। कांग्रेस के समय ऐसा होता तो वह ऐसा नहीं करते। अगर उनके पिता या उनसे से कोई गलती हो गई है तो वे सब गुनाह अपनी झोली में डाल लेते हैं। उन्हें माफ कर दो। पंजाब उनका घर है। वे इसे छोड़कर कहां जा सकते हैं। लोगों ने भी यहीं रहना है। अब तो कनाडा ने भी वीजा बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अकाली दल ने प्रस्ताव पारित किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब बादल से वापस लिया फख्र ए कौम पुरस्कार दोबारा दे। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाल गढ़शंकर l  नूरपुर जट्टां में गक्त सप्ताह बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

2 काबू – 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और 2 पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक बरामद

अमृतसर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को...
Translate »
error: Content is protected !!