गरिमा के साथ वृद्धावस्था एक महत्त्वपूर्ण टॉक सीरीज़ आयोजित : वृद्धावस्था केवल देखभाल का विषय भर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, अधिकार, सहभागिता और अवसरों का प्रश्न – डॉ. कुमार

by
एएम नाथ। कुल्लू : ल्प एज इंडिया के रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRTC), शिमला द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से “Ageing with Dignity (गरिमा के साथ वृद्धावस्था)” थीम पर एक महत्त्वपूर्ण टॉक सीरीज़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के अधिकारों, गरिमामय देखभाल, स्वस्थ मानसिक शारीरिक जीवन तथा समावेशी समाज के निर्माण पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम में सरकारी विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, स्वास्थ्य एवं कानून विशेषज्ञ, शिक्षक प्रशिक्षक तथा वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक दूसरे के अनुभव साझा किए तथा वृद्धजनों के अनुकूल नीतिगत और सामुदायिक पहलों पर सार्थक चर्चा की। उद्घाटन सत्र में हेल्प एज इंडिया के डॉ. राजेश कुमार, स्टेट हेड, हेल्प एज इंडिया (हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख) ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था केवल देखभाल का विषय भर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, अधिकार, सहभागिता और अवसरों का प्रश्न है। डॉ. कुमार ने बदलते जनसांख्यिकीय परिदृश्य, तेजी से बढ़ती वृद्ध आबादी और इसके साथ उभरती नीतिगत चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए समुदाय आधारित सहायता प्रणालियों, डिजिटली सशक्त सेवाओं और इंटरसेक्टरल समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सहायता अनुदानों और संस्थागत सहयोग की व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविर, पात्रता सत्यापन की पारदर्शी प्रक्रिया और सेवा प्रदाताओं के नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।
वरिष्ठ सिविल जज सुश्री आभा चौहान ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार सत्र में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, विधिक संरक्षण और केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक पक्ष समझाया। उन्होंने ‘सीनियर सिटिज़न्स के मेंटेनेंस एंड वेलफेयर’ संबंधी प्रावधानों, भरण पोषण एवं संरक्षण की कानूनी प्रक्रिया, संपत्ति विवाद, दुर्व्यवहार/उपेक्षा की पहचान और शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में आम तो आज भी पकते हैं, लेकिन आम पापड़ बनाने की परंपरा सिमटती जा रही

एएम नाथ। धर्मशाला,5जुलाई :  कांगड़ा घाटी में इन दिनों देसी आमों की विभिन्न किस्में पककर तैयार हैं। बाग-बगीचों में आम की महक लोगों को बरबस ही उन दिनों की याद दिला रही है, जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप, हिम गंगा जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सवा 5 साल बाद सजा ए मौत …पत्नी लाती थी बच्चे….JE पति करता कुकर्म, फिर डार्क वेब पर बिकती थीं चीखें

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सूखे, शांत और आधे-अधूरे सपनों से भरे बुंदेलखंड में बसे शहर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर ने बहुत कुछ देखा है. गरीबी, पलायन, सूखा और संघर्ष… लेकिन जो सच साल 2020...
हिमाचल प्रदेश

सोलन में 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!