गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच सराहनीय : मलेंद्र राजन

by

विधायक ने गंगथ में बीपीएल परिवारों से किया संवाद,योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर

इंदौरा,12 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम गंगथ के एक निजी पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान गंगथ-1, गंगथ-2, रप्पड़, घेटा, भलाख और अटाहड़ा पंचायतों के बीपीएल परिवारों के साथ सीधा संवाद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच सराहनीय है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद और पात्र परिवार ही शामिल हों तथा जो व्यक्ति पात्रता रखता है, उसे ही बीपीएल का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। अब बीपीएल चयन में किसी प्रकार से अपात्र व्यक्ति को लाभ देने की व्यवस्था को समाप्त कर पात्रता को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुखाश्रय योजना शुरू की है। प्रदेश में करीब 6 हजार ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उन सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो सामान्यतः माता-पिता अपने बच्चों को उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी सुख सम्मान योजना की भी शुरुआत की गई है, जिसका लाभ चरणबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं को दिया जा रहा है। विधायक ने लोगों से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ल
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने पुलिस विभाग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नूरपुर पुलिस लाइन के लिए स्वीकृत पदों के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों को दी। तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं तथा अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को पात्रता एवं योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत करवाया।
विधायक मलेंद्र राजन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी आम नागरिक अथवा गरीब व्यक्ति जब अपने काम के लिए कार्यालय में आए तो उसकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि चिह्नित बीपीएल परिवारों की वास्तविक जरूरतों को समझना और उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना भी है।
कार्यक्रम में एसपी नूरपुर ईल्मा अफरोज, एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, बीडीओ सुदर्शन सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा, एसीएफ निशांत प्रशार, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संदीप सनियाल, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुल डोगरा, खाद्य निरीक्षक अजय कौंडल, उद्यान विभाग के एसएमएस संजीव कुमार, कृषि विभाग के एसएमएस बोध राज, जल शक्ति विभाग के एसडीओ राजेंद्र सनोड़िया तथा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजीव बिंदल तथा पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज साहब के घर से चोरी हुए मात्र 2 सेब, पड़ताल में लग गया पूरा पुलिस विभाग

पाकिस्तान से इस बार ऐसी खबर आई है कि सुनकर पहले तो हंसी आएगी फिर गुस्सा और आखिर में बस सिर पीटने का मन करेगा। मामला सिर्फ दो सेब का है मगर वहां की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : DC जतिन लाल

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली।  ऊना, 3 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली एफआईआर : नए आपराधिक कानूनों तहत मंडी जिले के पुलिस थाना धनोटू में धारा 126(2), 115(2), 352 व 351 (2) में किया दर्ज

एएम नाथ। शिमला : देशभर में तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गए हैं। पुराने कानूनों की जगह अब भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले...
Translate »
error: Content is protected !!