गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण : 12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण

by
विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित,  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता
            विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित
चंबा, 8 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मिशन इंद्रधनुष- 2023 के तहत ज़िला में जारी विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
ज़िला में टीकाकरण लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त ने विशेष तौर पर स्वास्थ्य खंड किहार और तीसा के संबंधित एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को लोगों में जागरूकता और जानकारी से संबंधित विषयों में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने को कहा ।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ज़िला के विभिन्न निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा से टीकाकरण के लिए सूचना एकत्रित की जाए ।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के दौरान झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष अधिमान रखने के निर्देश भी जारी के दिए । उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए ताकि इस विशेष टीकाकरण मुहिम के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
बैठक में मिशन इंद्रधनुष-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा डॉ. कपिल शर्मा ने अगवत किया कि इस अभियान के अंतर्गत पूर्व में टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष की आयु के शिशुओं एवं बच्चों को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित सभी आवश्यक वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण प्रगति पर है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा । दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा अभियान का तीसरा व अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर तक ज़िला के सभी साथ स्वास्थ्य खंडों में चलाया जाएगा।
बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल, चिकित्सा अधीक्षक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ. अशोक कौशल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलजा सूर्या, जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा, ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत सहित विभिन्न चिकित्सा खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में आवश्यक वस्तुओं की दरो की अधिसूचना जारी : भेड़ा का मीट 500 रूपये, सुअर का मीट 240 , चिकन ब्रायलर ड्रेस्ड़ 200 , चिकन ब्रायलर जीवित 140 रूपये, मछली फ्राईड हडडी सहित 480 रूपये, मछली फ्राईड बोन लेस 600 रूपये तथा मछली अनफ्राईड 180 रूपये प्रतिकिलो ग्राम निर्धारित

नाहन, 08जुलाई : हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यांकन और प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहंा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय समाज की पहचान और अधिकार सर्वोपरि : डॉ. जनक राज

मैहला में बिरसा मुंडा जयंती पर सत्येंद्र सिंह का संबोधन, बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी समाज को दिशा देती एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के मैहला क्षेत्र में बनवासी कल्याण आश्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!