गर्मी फिर से दिखाएगी अपना भीषण प्रकोप : मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट किया जारी, अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज

by

जालंधर : पंजाब के सभी 23 जिलों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। फाजिल्का के अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज 23 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो 17 जून तक लोगों को हीट वेव और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

वहीं, राज्य में धान का सीजन शुरू होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। बता दें कि गुरुवार को बिजली की अधिकतम मांग 15,379 मेगावाट के स्तर को छू गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा है। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट :  पंजाब के 17 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मनसा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला जिले शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। साथ ही होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी भाईचारे को 5 ई-गोल्फ कार्टस की भेंट

लोगों को न्याय दिलाने में कानूनी भाईचारे की अहम भूमिका चंडीगढ़, 27 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के तहत खरीदी गई पांच...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न – धमाई की टीम ने चक सिंगा की टीम को 2 गोल से हराकर प्रतियोगिता पर किया कब्जा

गढ़शंकर 29 नवंबर -शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 25 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित किया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके...
article-image
पंजाब

14-15 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 23 अप्रैल:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!