गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर संपन : कीर्ति, सुहाना, अमनदीप कौर, लवली और ऐछली को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर घोषित

by

गढ़शंकर । श्री सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवाले के कुशल नेतृत्व में संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल की प्रिंसिपल गुरशरण कौर सिद्धू की अगुआई में और एनएसएस यूनिट की इंचार्ज रविन्द्र कौर की देख रेख में नेतृत्व में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन किया गया।स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया अभियान के थीम पर आधारित अयोजित इस शिविर में कालेज की एनएसएस की 50 वालंटियर ने भाग लिया।
शिविर के दौरान वालंटियरों ने बड़ी लगन और सेवा भावना से कालेज परिसर की सफाई की, परिसर में लगे फूलों और पौधों की देखभाल की और कालेज के सभी गमलों और पेड़ों पर रंग-रोगन किया। इसके अलावा वालंटियरों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से पर्यावरण की स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में समाज को संदेश दिया।शिविर के दौरान वालंटियरों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. प्रवीण कुमारी ने वालंटियरों को योग कक्षाओं के माध्यम से योग आसन करवाए।

शिविर के समापन समारोह के अवसर पर वालंटियरों द्वारा समाज को नशे की समस्या से अवगत कराने के लिए स्किट व नाटक प्रस्तुत किया । जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल गुरशरण कौर सिद्धू ने कैंप की सफलता के लिए एनएसएस यूनिट के इंचार्ज व वालंटियर्स को बधाई दी। उन्होंने शिविर के दौरान वालंटियरों द्वारा दिखाई गई सेवा की भावना की सराहना की और छात्रों को इस राष्ट्रीय सेवा योजना में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कीर्ति, सुहाना, अमनदीप कौर, लवली और ऐछली को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर घोषित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस...
article-image
पंजाब

देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 4 जनवरी :  गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
article-image
पंजाब

घागों गुरू की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत : मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही है संदिग्ध मामला

गढ़शंकर-01 अक्तूबर ;  पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव  घागों गुरू की एक युवती की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई । मृतका युवती के पिता ने दो मोटरसाइकिल दुआरा युवती से पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!