गल चुकी 5 दिन पुरानी लाश -शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा : युवती के मां-बाप के इंतजार में परिजन

by

एएम नाथ।  सिरमौर :  पांवटा में यमुना नदी में डूबी युवती के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। लेकिन पुलिस ने कहा कि शव काफी खराब हो चुका है, इसलिए आप रात को ही संस्कार कर दो। लेकिन इसके लिए परिजन तैयार नहीं हुए और रात भर हंगामा होता रहा। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। अब शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा से अपने परिजनों का इंतजार करेंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार का निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि सिरमौर जिला के उप मंडल पांवटा साहिब में यमुना नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव शुक्रवार को चौथे दिन बरामद हुआ। युवती मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यमुना नदी में छलांग लगाई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में युवती की तलाश कर रही थी। जब 3 दिन तक युवती का कोई पता नहीं चला तो प्रशासन ने भारतीय सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद लेने के लिए पत्र लिखा।

शुक्रवार को भारतीय सेना के गोताखोर व NDRF की टीम पांवटा साहिब पहुंची, लेकिन सर्च ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने शव को ढूंढ लिया। मृतका की पहचान मोहिनी (18) पुत्री विनोद कुमार निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। DSP अदिति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। मृतक युवती पांवटा साहिब में एक दुकानदार के पास काम करती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन करें सुनिश्चित – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिनियम के अंतर्गत प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छायादार पेड़ के समान होते हैं बड़े-बुजुर्ग, बच्चों को सिखाएं बुजुर्गों की सेवा : DC अरिंन्दम चौधरी

मण्डी। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व रेडक्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मण्डी में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अपील :नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर...
Translate »
error: Content is protected !!