गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

by
जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक
शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया जा सकेगा बलिदान
एएम नाथ। मंडी :
पूर्व की भाजपा सरकार के समय में चले जनमंच कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सरकार की तरफ से लगाए गए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा पलटवार किया है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार में जो जनमंच कार्यक्रम चला था वो जनता की समस्याओं के समाधान का मंच था। वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी, जिसमें सीएम दूरदराज के गांवों में जाकर रात को नाटी डालकर वापिस आ जाते हैं जबकि वहां की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनमंच में हर व्यक्ति के हाथ में माईक देकर उनकी समस्याओं को जाना जाता था और मौके पर ही उनका समाधान भी होता था। यहां कांग्रेस सरकार में तो किसी को बोलने तक की आजादी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने इस तरह के आरोप लगाए हैं वे उनके बेबुनियाद आरोपों का जबाव देना उचित नहीं समझते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसका समय आने पर खुलासा किया जाएगा और जिस दिन खुलासा होगा उस दिन सरकार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सरकार बताए कि बद्दी की एसपी रातोंरात अपना आवास छोड़कर कहां चली गई। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, उद्योग विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसकी सरकार कोई जांच नहीं करवा रही है। इससे पूर्व उन्होंने हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के शिल्पकार सुनील उपाध्याय की जयंती पर मंडी के संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने सुनील जी के के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश में विद्यार्थी परिषद का स्वरूप विराट बनाने हेतु उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि मुझे उनके साथ ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिला लेकिन उनके विचारों को सुनने और समझने का सौभाग्य अवश्य प्राप्त हुआ है। संगठन के प्रति उनके द्वारा कही गई बातों की अनुभूति आज भी मन में है। संगठन के लिए वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मण्डी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट मण्डी द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी उन्होंने सम्मानित किया। बाद में  पूर्व मुख्यमंत्री किश्तवाड़ में वीरगति को प्राप्त हुए नाचन के   नायब सूबेदार राकेश कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि एक जवान जब वीरगति को प्राप्त होता है तो देश की करोड़ों आंखें नम होती हैं। ऐसा ही मंजर आज नाचन के बरनोग गांव में देखकर मन पीड़ा से भर गया है। वीर सपूत एवं अमर बलिदानी राकेश कुमार के बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके साथ विधायक नाचन विनोद कुमार, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा  भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम पंक्ति में बैठे जरूरमंद व्यक्ति तक पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं : गोमा

एएम नाथ। धर्मशाला 21 अक्तूबर। आयुष एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री, जिला योजना,विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा है कि प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेजेंगे राज्य वित्तायोग की सिफारिशेंः सतपाल सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग ने पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों से आय वृद्धि पर मांगे सुझाव ऊना (8 अप्रैल)- सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में छठे राज्य वित्तायोग की बैठक आज नगर परिषद ऊना,...
Translate »
error: Content is protected !!