गांव कोट पंडोरी की खड्ड में पीएलपीए की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध निमाण जारी : वन गार्ड कह रहा कि रिर्पोट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी, रेंज अफसर कहते है कि शीध्र बंद करवा देगें अवैध निर्माण कार्य

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोट पंडोरी की खड्ड में कुछ लोगो दुारा पंजाब लैंड प्रिर्जवेशन एकट की उलंघना करते हुए अवैध निर्माण गत दो महीने से लगातार किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों दुारा बार बार कारवाई की बात करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है और अव तक कोई कारवाई नहीं की गई और ना ही निर्माण कार्य बंद हुया। रेंज अफसर ने एक बार फिर अटपटा जबाव दिया।
कंडी व बीत में पड़ती खड्डों का अधिकांश क्षेत्र पंजाब लैंड प्रिर्जवेशन एकट की धारा पांच में पड़ता है तो कुछ क्षेत्र धारा चार में पड़ता है। इन धाराओं के अंर्तगत आने वाले क्षेत्र में बिना मंजूरी कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता। यहां बारिशों का पानी आता हो वहां पर तो किसी भी हालत में कोई भी मंजूरी नहीं मिल सकती। लेकिन बिना मंजूरी से गत दो महीने से गांव कोट व पंडोरी के बीच पड़ती खड्ड में अवैध निर्माण निरंतर जारी है। इससे पहले भी धारा पांच के अंर्तगत पड़ते क्षेत्र में कई ईमारतें बना चुकी है। लेकिन विभाग ने आज तक कोई कोइ्र कारवाई नहीं की है। जिससे साफ है कि विभाग के अधिकारियों की या तो मिलीभुगत है या उन पर कोई दबाव है। इस बार भी अवैध निर्माण रोकने और उनके खिलाफ कारवाई करने में वन विभाग के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
बहीं वन विभाग के अधिकारियों का हर बार रटा रटाया जबाव होता है कि पता करते है कहंा अवैध निर्माण हो रहा है। अगर नियमों के विपरीत हुया तो कारवाई की जाएगी। लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं की गई।
वन गार्ड सन्नी कुमार : अवैध निर्माण हो रहा है मैं मौके पर जाकर आया था। उन्हें निर्माण कार्य बंद करने को कहा भी था। रिर्पोट बना कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
रेजं अफसर सुनील कुमार : मुझे कोई रिर्पोट नहीं मिली । हम से निर्माण की कोई मंजूरी नहीं ली गई। निमाण की जगह धारा पांच में शायद नहीं आता लेकिन खड्डों में धारा चार और पांच ही होती है। मैं शीध्र इस निर्माण को बंद करवा दूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
article-image
पंजाब

चंदूमाजरा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर मांगा जवाब

चंडीगढ़। जस्टिस राजमोहन सिंह ने चंदूमाजरा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब में आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा : मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ :   पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, अगर 22 जनवरी के दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़...
Translate »
error: Content is protected !!