गांव चंदपुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत; खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान

by

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर: खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब में स्थित गांव चंद्पुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में शिरकत करने के अवसर पर कहे।
इस अवसर पर संत बाबा सेवा सिंह जी, संत बाबा भाग सिंह जी, संत बाबा लाभ सिंह जी, संत बाबा हरभजन सिंह जी पहलवान जी की याद को समर्पित किला आनंदगढ़ साहिब और यूथ क्लब व इलाका निवासियों की ओर से करवाए गए कबड्डी कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नशे की समस्या के खात्मे हेतु खेल एक बड़ा हथियार हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अच्छे भविष्य के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 65 किलो भार वर्ग में चंदपुर बेला की टीम पहले नंबर पर व श्री चमकौर साहिब की टीम दूसरे नंबर पर रही। गांव स्तर पर ऑल ओपन टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था और पहले नंबर पर मौली बेदवान व दूसरे नंबर पर खेड़ी गुज्जरां की टीम रही। इस तरह रस्सा कस्सी कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से शाहपुर बेला पहले व चंदपुर बेला दूसरे नंबर पर रही।
इस दौरान सांसद तिवारी ने आयोजकों की भी प्रशंसा की, जिनके द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, बाबा खड़क सिंह, प्रदीप सिंह पूर्व सरपंच, संजीव पंडित प्रधान यूथ क्लब, हरनेक सिंह उप प्रधान, संजीव पंडित स्पोर्ट्स कमेंटेटर, डॉ अच्छर शर्मा प्रधान जिला यूथ कांग्रेस रोपड़, सरपंच जसपाल सिंह, गुरवीर सिंह गज्जपुर, सुभाष चंद, करण, लवली, प्रिंस, सुखवीर काका भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है: डॉ. जतिन सरीन

होशियारपुर : बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक  नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में...
article-image
पंजाब

मांगें पूरी न होने पर डीसी ऑफिस यूनियन ने 5 से 9 सितंबर तक काम बंद करने की घोषणा की

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन पंजाब की ओर से 27 जुलाई को जिला मोगा में हुई राज्य स्तरीय मीटिंग में लिए गए सर्वसम्मत फैसले के मुताबिक सरकार को नोटिस भेजकर 16...
article-image
पंजाब

IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की मौके पर मौत – 23 वर्षीय युवक के मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव सेखोवाल पड़ते एरिया में पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से जा रहे कैंटर द्वारा मोटरसाइकिल स्वार को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल स्वार युवक की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!