गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच सस्पेंड : गांव बस्ती सैंसियां में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने किया सरपंच को किया ससपेंड

by

गढ़शंकर।  गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच को गांव में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग द्वारा ससपेंड कर दिया गया।
गांव बस्ती सेंसियां के पूर्व सरपंच व नंबरदार जतिंदर ज्योति ने शिकायत की थी कि गांव की सरपंच कमलजीत कौर ने गांव में एक छपड़ की दीवार को विभाग से बिना मंजूरी लिए गिरा दिया ।  जिसके बाद बीडीपीओ गढ़शंकर ने डीडीपीओ होशियारपुर और फिर डीडीपीओ होशियारपुर ने डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग को रिपोर्ट बना कर भेज दी।  जिसके बाद सरपंच कमलजीत कौर ने डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के समक्ष पेश होकर कहा कि वह दीवार बना देगी। सरपंच ने दीवार बना दी और शिकायकर्ता ने दोबारा शिकायत कर दी कि दीवार जो पहले 18 इंच थी उसकी जगह 9 इंच की दीवार बना दी।  जिस पर डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने दोबारा अधिकारीयों से रिपोर्ट मांगी और अधिकारीयों ने रिपोर्ट दे दी कि दीवार 18 इंच की जगह 9 इंच की बना दी गई है।
जिसके बाद डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग उमा शंकर ने पत्र नंबर 2101 -03 तिथि 22 जुलाई , 2026 को सरपंच कमलजीत कौर पद से ससपेंड कर दिया और आदेश जारी कर दिए कि पंचायत का रिकॉर्ड, पंचायत के फंड्स व जायदाद उस पंच के सपुर्द किया जाये जिसे अन्य पंचों ने चुना हुआ हो।  इसके इलावा सरपंच के नाम के ग्राम पंचायत के सभी बैंकों में चल रहे खाते सील कर दिए जाए व सरपंच से चार्ज लेकर रिपोर्ट भेजी जाये।

बीडीपीओ मनजिंदर कौर : डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने बस्ती सेंसियां की सरपंच को ससपेंड कर दिया गया। सरपंच बिना मंजूरी लिए पहले दीवार गिरा दी थी और फिर डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के निर्देशों के बाद दीवार 18 इंच की जगह 9 इंच की बना दी गई। जिसकी शिकयतकर्ता ने दोबारा शिकायत कर दी और हमने डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के निर्देशों पर दोबारा रिपोर्ट बना कर भेज दी थी। उक्त रिपोर्ट के आधार पर डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने बस्ती सेंसियां की सरपंच को ससपेंड कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जाखड़ के एससी समाज के खिलाफ दिए बयान से कांग्रेस और जाखड़ की घटिया मानसिकता आई साहमने : निमिषा

गढ़शंकर – कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को पैर की जुत्ती बताने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
पंजाब

3 गायों के कटे सिर और 2 क्विंटल मांस बरामद : 2 गिरफ्तार

अमरगढ़ :   गांव बुलापुर के खेतों के बीचों बीच बने मकान व पशुओं के बाड़े में कथित गौहत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!