गांव बस्ती सैंसियां में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया : गांववासियों ने किया पौधारोपण

by

गढ़शंकर : गांव सैंसियां बस्ती में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें क्रिकेट खेल सामग्री (किट) प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच जतिन्द्र ज्योति, पंच विक्रमजीत, पंच बिशन चंद व पंच बलजिन्द्र कौर द्वारा की गई। इस मौके पर गांववासियों को गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरुक किया गया। समारोह के उपरांत गांववासियों द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस मौके पर शामलाल, विजय कुमार, दरबारा सिंह, सूरज, मनप्रीत, रघुनंदन, बलजीत सिंह, रोशनलाल, विवेक खन्ना, सौरव, जोगी राम, राजा, सुरेन्द्र सिंह जीता, सुरजीत सिंह, विशाल व महेन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो: सरपंच जतिन्द्र ज्योति, पंच विक्रमजीत व अन्य खेल किटे वितरित करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
पंजाब

18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर मामले दर्ज

जालंधर। पिछले लंबे समय से विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों की ओर से लोगों से मारी जा रही लाखों की ठगी के खिलाफ डीसीपी हेड क्वार्टर वत्सला गुप्ता की सुपरविजन में जांच...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों के साथ वैबीनार ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा

योगा की महत्ता, तंदुरुस्ती और रोज़मर्रा की कसरत का लिया संकल्प होशियारपुर, 21 जूनः ज़िला और सैशन जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी अथॉरिटी अमरजोत भट्टी के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी...
Translate »
error: Content is protected !!