गांव बारपुर में नए लगाए जाने वाले स्टोन क्रशर के मालिको दुारा तीस से चालीस फुट तक अवैध खुदाई करने के गांव वासियों ने लगाए आरोप

by

बारपुर गांव के निकट लगाए जा रहे क्रशर के कार्य को तुंरत बंद करवाया जाए : पूर्व सरपंच सुरिंद्रपाल व बलदेव सिंह
गढ़शंकर। गांव बारापुर के वन क्षेत्र में स्टोन क्रशर लगाने के लिए करीव तीस से चालीस फुट तक गहरी खड्ड को खोद कर वहां से पत्थर मिट्टी अवैध तरीके से उठाने के आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंच कर प्रशासन व विभाग से तुरंत करैशर लगाने के काम को रोकने की मांग की है।
गांव बारापुर में नया सटोन क्रशर लगाने के लिए क्रशर मालिकों दुारा करीव तीस से चालीस फुट तक जेसीबी व पोक लाईन मशीनों से बन क्षेत्र में खोदने के बाद गांव बारापुर के पूर्व सरपंच सुरिंद्र पाल,, पूर्व सरपंच बलेदव सिंह, नंबरदार प्रीतम सिंह, पूर्व पंच जसपाल, पंच सुरजीत सिंह, पूर्व पंच मखन, पूर्व पंच चरनजीत, पंच निर्मल सिंह सहित गांव वासियों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया और कहा कि अवैध तरीके से माईनिंग कर इतनी खुदाई करना नियमों के खिलाफ है और इस तरह से माईनिंग करने से आने वाले समय में गांव बारपुर के लिए नुकसानदायक होना तय है। क्योंकि स्टोन क्रशर यहां लगाया जा रहा है वह गांव के काफी निकट है।
उन्होंने कहा कि इस तरह से अवैध माईनिंग क्रशर लगाने से पहले ही शुरू कर दी गई तो क्रशर लगने के बाद हालत और बदतर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन व विभाग से तुरंत जारी की एनओसी रद्द कर क्रशर लगाने के कार्य को बंद करवाने की मांग की हे।
स्टोन क्रशर मालिक रमन कपूर : स्टोन क्रशर लगाने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां सभी विभागोंं से ले ली गई है और अव क्रशर लगाने के लिए फाऊडेशन बनाने के लिए खुदाई की गई है ताकि क्रशर को लगाया जा सका है। वहां से निकाला मटीरियल फिर वहीं डाल दिया जाएगा। हमने कोई भी काम नियमों के उल्ट कोई काम नहीं किया है।
डीएफओ हरभजन सिंह : बारापुर में दफा चार या पांच में आता है या डीलिस्टिड क्षेत्र में है। इसका पता कर ही कारवाई की जाएगी। लेकिन वन विभाग दुारा एनओसी जारी करने के बाद भी जानकारी ना होने के स्वाल पर कहा कि इतनी फाईले आती है तो याद नहीं चैक करवा कर ही बता सकते है।
माईनिंग व जियोलोजी विभाग के एसडीओ हरजिंदर सिंह : पांच फुट से ज्यादा खुदाई नहीं कर सकते अगर ऐसा किया है तो मैं वहां जाकर मौका देखकर कारवाई की जाएगी।
फोटो : पूर्व सरपंच सुरिंद्रपाल व पूर्व सरपंच बलदेव सिंह व अन्य गांव वासी क्रशर लगाने के लिए खोदी गई जमीन को अवैध बताते हुए क्रशर लगाने के कार्य को बंद करवाने की मांग करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

देर रात बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव पचनंगल के पुल से आगे एक बोलेरो पिकअप वाहन पानी से भरी बिस्त दोआब नहर में गिर गया। हादसे में चालक ने कड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी...
पंजाब

हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करने वाले पास्टर पर कार्रवाई की मांग

नवांशहर। समुह हिंदू जत्थेबंदियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक पास्टर द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में एडीसी नवांशहर गुरलीन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नवांशहर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत उतरीं विरोध में : जिसका नितिन गडकरी ने 272 करोड़ का वो प्रोजेक्ट का किया था शिलान्यास

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के विरोध में उतर गई हैं. 6 महीने पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नितिन गडकरी...
Translate »
error: Content is protected !!