गांव मखसपुर की लड़की कनाडा में लेफ्टिनेंट बनी *क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया गांव पहुंचने पर गांव निवासियों ने किया सम्मानित

by

क्षेत्र विधायक डाक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल दल ने  किया सम्मानित
होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मखसपुर की लड़की स्वीटी बागला पुत्री कुलदीप बागला ने कनाडा में मील का पत्थर साबित किया है।
जिला होशियारपुर के गांव मखसपुर की लड़की स्वीटी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से पूरी की, तत्पश्चात बी.टेक किया तथा उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गई। वहां उसने कड़ी मेहनत तथा लगन से पढ़ाई की तथा कनाडा की नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट बनने के पश्चात वह अपने गांव मखसपुर पहुंची जहां ग्राम पंचायत ने स्वीटी बागला को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ. इशाक कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. परमिंदर सूद एसजीआर अस्पताल कोट फ़तूही वाले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. इशाक कुमार ने लड़की को सम्मानित किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सरपंच बबलू व नीलम शर्मा ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और कहा कि गांव का कोई भी बच्चा किसी भी कक्षा में प्रथम, द्वितीय या तृतीय आएगा तो उसे गांव की पंचायत द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा। इस अवसर पर सरपंच नीलम शर्मा, पंच कुशल कुमार बबलू, पंच ज्योति पंच कमलजीत, पंच मोहिंदर सिंह, नंबरदार जतिंदर कुमार, सोहन लाल जी, अजैब सिंह, कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह, परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, कृष्णा देवी, जसविंदर बगला, रिटायर्ड मैनेजर व अन्य कस्बा निवासी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खरड़ की मीना शर्मा को बीकानेर में बीकाणा ब्लड सेवा समिति दुारा आयोजित नेशनल अवार्ड सेरेमनी में किया गया सम्मानित

खरड़ : बीकाणा ब्लड सेवा समिति(रजि) दुारा बीकाणा की शान, रक्तवीरों का सम्मान के तहत नेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन राजस्थान के बीकानेर में किया। जिसमें विभिन्न ब्लड डोनेशन से संबंधित नैशनल कोआर्डीनेटरों को...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा की ओर से वार्ड नंबर 29 में करीब 34 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के विकास में आएगी और तेजी, माउंट एवेन्यू में सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के योज्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष और AAP पार्षद में झड़प : पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट

भाजपा नेता का आरोप- पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 24 में रविवार शाम BJP युवा मोर्चा मंडल...
article-image
पंजाब

पंजाब में सिंगला की क्लीन चिट पर सियासत : बादल ने पूछा- क्या दिल्ली लॉबी ने फिर दिखाई ताकत?

चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. यह मामला 2022...
Translate »
error: Content is protected !!