गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार : उल्टी और दस्त की शिकायत

by

 लुधियाना :  लुधियाना में गुरुद्वारे में लंगर खाने से 50 लोग बीमार हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर तैयार किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं को गाजर का हलवा परोसा गया।

हलवा खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ श्रद्धालुओं को चक्कर भी आए। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि गाजर के हलवे में ऐसा क्या मिला था, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
article-image
पंजाब

बेसुध मिली युवती : झूमते हुए बोली, मोगा की हूं

लुधियाना  :  लुधियाना में सुबह सैर पर निकले लोगों को खाली प्लॉट में एक युवती बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने युवती को संभालने के साथ ही समाजसेवी संदीप शुक्ला को सूचित किया। उसके हाथ-पैरों...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदार जसप्रीत सिंह ने संभाला नंगल तहसील का चार्ज

नंगल: पंजाब सरकार की ओर से  नव नियुक्त किए गए पीसीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने नंगल तहसील में नायब तहसीलदार का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार  जसप्रीत सिंह ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!