गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

by

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो भाजपा खाता खोलने में नाकाम रही। जबकि इन सीटों पर 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और आप को बरनाला में  जीत मिली थी।  इन उपचुनावों में सबसे बड़ा झटका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग को लगा हॉट सीट गिद्दड़बाहा  में उनकी पत्नी को सबसे बड़ी हार मिली और उन्हें आप के  हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों ने 21801 वोट से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

गिद्दड़बाहा : हॉट सीट गिद्दड़बाहा में हुए मुकाबले एकतरफा जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग को बड़े अंतर 21801 वोट से हरा दिया।  इस तरह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों  को 71198 वोट पड़े तो कांग्रेस प्रत्याशी अमृता बडिंग को 49397 वोट पड़े और भाजपा के मनप्रीत सिंह बादल को 12174 वोट पड़े।
चब्बेवाल :  सांसद राज कुमार के बेटे आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार डॉ. इशांक चब्बेवाल ने एकतर्फा मुकाबले में 28690 से जीत दर्ज की है।  आप के डॉ. इशांक को 51904 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत को 23214  और भाजपा  प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले हैं।

डेरा बाबा नानक : आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोट से हरा दिया। आप उमीदवार गुरदीप रंधावा को 59104 वोट , कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर रंधावा को 53405 वोट और  भाजपा प्रत्याशी रविकरण काहलों को कुल 6505 वोट पड़े।
बरनाला : बरनाला में बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस उमीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लों काका ढिल्लों ने आप के प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 हरा कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काका ढिल्लों को 28254 वोट पड़े , आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 26097 और भाजपा के केवल सिंह ढिल्लों को 17958 वोट पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बेली क्रिकेट प्रतियोगिता

फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को पराजित किया बंगला बैली में कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे बतौर मुख्य अतिथि बद्दी, 2 मार्च (तारा) सनेड़ पंचायत के बंगला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खुदरा शराब की दुकानों की व्यक्तिगत आधार पर तत्काल पुर्ननीलामी करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति की प्रदान : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट , सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) के मासिक मानदेय में बढ़ौतरी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 31 मार्च, 2025 तक अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनसाधारण में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित : जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता महत्वपूर्ण

ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा चंबा, 20 सितंबर ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जारी मुहिम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में...
Translate »
error: Content is protected !!