गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी : बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही

by

गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसके तहत पूर्वी कला मंच जलग्रां ने विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत सूरी व दियाड़ा तथा आरके कला मंच ने विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बडसाला और चताड़ा में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया।
कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच बदलने तथा लड़कियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बेटियों के नाम 21 हज़ार रूपये बैंक में जमा किए जाते हैं, जो 18 वर्ष की आयु होने पर निकाले जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। कलाकारों ने लोगों को मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहीं प्रदेश की निःसहाय महिलाओं या अनाथ बच्चों के अभिभावकों को उनके दो नाबालिग बच्चों की 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक पालन-पोषण हेतु 6 हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
इसके अलावा कलाकारों द्वारा समूह गान के माध्यम से लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रमों के दौरान प्रधान बीना देवी, नीलम ठाकुर, अर्जुन सिंह, उप प्रधान अमित कुमार, ज्ञानदास, सचिव अंजना कुमारी, वार्ड सदस्य सुभाष चंद, महिंदर सिंह, रीता देवी, सुनीता, मंजू, वीना कुमारी, नरेश कुमारी, हर्ष, रीणा कुमारी, सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप को ने केवल सिंह पठानिया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना …एटीसी शाहपुर दे रहा नवाचार को बढ़ावा : केवल सिंह पठानिया**

प्रकृति के सान्निध्य में ज्ञान का संगम — 52 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से गहरा परिचय* v शाहपुर, 10 नवम्बर। उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के तत्वाधान में आज स्कूल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष से मिले पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग

एएम नाथ। धर्मशाला : पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग जी ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा में शामिल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!