गुटका साहिब की बेअदबी, गांव में बवाल के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

by

बरनाला। बरनाला के अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला गांव में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को बरसी समारोह स्थल पर गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले थे।

इसके् बाद 20 और 21 जनवरी को गांव की गलियों में भी गुटका साहिब के कुछ हिस्से बिखरे हुए पाए गए।

इससे आयोजक कमेटी और गांव वालों में रोष व्याप्त हो गया व उन्होंने बुधवार को अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की मूर्ति के पास चौक के सामने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ धरना दिया। आयोजक कमेटी और गांव निवासियों ने इस दुखदाई घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

मामले की जांच जारी

डीएसपी सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव ठीकरीवाला के ही एक युवक जगदीप सिंह और उसके रिश्तेदार रणदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो सुल्तानपुर के पास धुरी का रहने वाला है। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान पता चला आरोपी जगदीप सिंह न सुन सकता है और न बोल पाता है।

डीएसपी बैंस ने बताया कि इस मामले में एक स्पेशल मूक बधिर भाषा के विशेषज्ञ को बुलाया गया है, जिसकी मदद से पूछताछ की जाएगी। डीएसपी बैंस ने कहा कि यह एक धर्म की बेअदबी से जुड़ा गंभीर मामला है, इसलिए पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।

संयोग या साजिश?

वहीं, गांववालों का यह भी मानना है कि उसके पीछे जरूर कोई और साजिश करने वाला है, जिसने एक मूक बधिर व्यक्ति से इस घटना को अंजाम दिलवाया है। गांववालों ने इस मामले में इंसाफ के लिए एक कमेटी भी बनाई है।

बता दें, 18,19 व 20 जनवरी को अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाल के पैतृक गांव ठीकरीवाला में वार्षिक शहीदी समारोह मनाया जा रहा था। इस समारोह में पंजाब सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों हरपाल चीमा व अमन अरोड़ा, शिअद पुनर सुरजीत के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी सहित भाजपा,शिअद अमृतसर के नेता शामिल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व जलगाह दिवस मौके सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में लाईफ विभाग द्वारा विश्व जलगाह दिवस मौके प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज में सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
article-image
पंजाब

रंजना 284 अंक लेकर प्रथम : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मार्च : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रंजना पुत्री भोला सिंह ने 284 अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.सी.ए. विश्वविद्यालय के छात्रों ने नासिक में आयोजित एक सेमिनार में शोध पत्र किए प्रस्तुत

गढ़शंकर ।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीसीए के विद्यार्थियों ने जेडीसी में भाग लिया। बायोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च नासिक...
Translate »
error: Content is protected !!