गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

by
राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है। संजय रतन ने कहा कि सरकार का प्रथम लक्ष्य शिक्षा का प्रसार करना है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर शिक्षण संस्थान में मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके जिसके विद्यार्थी हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से ज्वालामुखी के बानूए दा खूह में डे बोर्डिंग स्कूल खुलने जा रहा है और इसके प्राइमरी विंग का टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर यह डे बोर्डिंग स्कूल बन कर तैयार हो जाएगा जिससे क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विधायक ने कहा कि आज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी संस्थान के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दिन स्कूल के प्रधानाचार्य वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते है और बच्चों और अध्यापकों की मेहनत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब वह पुरस्कार वितरण समारोह में आए थे तो स्कूल प्रशासन द्वारा एनसीसी की मांग की गई थी और उनकी मांग पूरी की गई। इस वर्ष उन्हें एनसीसी की टुकड़ी देख कर प्रसन्नता हुई।
विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक और देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटियारा को 21 हजार, प्राथमिक विद्यालय कुटियारा को 5100 रुपए तथा प्राथमिक विद्यालय अप्पर बडोली को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल, नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्रवीण कुमार, रेंज ऑफिसर इशानी, जिला परिषद सीमा देवी, उपप्रधान ग्राम पंचायत कुटियारा राजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान सरिता, एसएमसी सदस्य मोहिंदर सिंह सहित अध्यापक अभिभावक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
article-image
पंजाब

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिलावासी लगाई गई पाबंदियों का गंभीरता से करें पालन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक कफ्र्यू के पहले दिन जिला वासियों के सहयोग के लिए जताया आभार जिले में साप्ताहिक कफ्र्यू की सख्ती से शुरुआत, कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों का किया गया कोरोना टैस्ट...
article-image
पंजाब

निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन...
article-image
पंजाब

पंजाब की शिक्षा नीति बनाने की बजाय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दिशा में कदम बढ़ाने का कड़ा विरोध : निजीकरण, केंद्रीकरण और अलगाववाद के पक्ष में शिक्षा नीति लागू करने का पुरजोर विरोध होगा – डीटीएफ

एससीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में लेखन हेतु अनुरोध गरशंकर, 29 दिसंबर : पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के...
Translate »
error: Content is protected !!