गुरदासपुर के डीसी और पर्यावरण विभाग के सचिव को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना एनजीटी ने लगाया

by

गुरदासपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में पेश न होने पर की गई है।

अब अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी। मामला दीनानगर के सुनील दत्त की ओर से कचरा प्रबंधन को लेकर नगर काउंसिल दीनानगर के खिलाफ दायर याचिका से संबंधित है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का कहना है कि गुरदासपुर के डीसी और पंजाब पर्यावरण विभाग के सचिव की अनुपस्थिति को पर्यावरण सुधारों के पक्ष में फैसले में अनावश्यक देरी का कारण माना है। एनजीटी ने गुरदासपुर डीसी और पंजाब सरकार के पर्यावरण सचिव को नोटिस जारी किया था। इसमें एक संयुक्त कमेटी का गठन कर शिकायतकर्ता की ओर से पेश किए गए तथ्यों और स्थिति की जांच करने के बाद कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था।

बता दें पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एडवोकेट नगिंदर बनिपाल उपस्थित हुए थे। वहीं, दीनानगर एमसी की कार्यकारी अधिकारी किरण महाजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ट्रिब्यूनल के समक्ष उपस्थित हुई थीं लेकिन पंजाब राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग और गुरदासपुर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। इस गैरहाजिरी को पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान में देरी माना है, जिसके तहत एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अब मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2024 को होगी। जुर्माने की रकम को एनजीटी बार एसोसिएशन, नई दिल्ली की प्रधान पीठ के पास जमा किया जाएगा। जब गुरदासपुर के डीसी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एडीसी पर्यावरण संबंधी मामलों का विकास देखते हैं। वे उनसे बातचीत करेंगे और न्यायालय की ओर से लगाए गए जुर्माने के मामले में अपना पक्ष रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गवर्नमेंट टीचर युनियन गढ़शंकर-1 व गढ़शंकर-2 की नई कमेटियों का चुनाव : ब्लॉक गढ़शंकर-1 का अध्यक्ष पवन कुमार गोयल और ब्लॉक गढ़शंकर-2 का अध्यक्ष मास्टर अश्वनी राणा बने

गढ़शंकर, 27 जुलाई :    सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में शिक्षकों की एक भारी बैठक हुई, जिसमें गवर्नमेंट टीचर युनियन ब्लॉक गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 की नई ब्लॉक कमेटियां चुनी गईं। जिसमें सर्वसम्मति से...
article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कादियां नगर कौंसिल के चुनाव दौरान झड़प: कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर :  कादियां नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान दो प्रतिकूल गुटों के बीच संघर्ष उत्पन्न हो गया। समर्थकों के बीच शुरू हुई बहस जल्दी ही हाथापाई में बदल गई। मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत...
Translate »
error: Content is protected !!