गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. करमजीत सिंह, मदन वीरा, तृप्ता के. सिंह, डॉ. जसवंत राय और डॉ. हरप्रीत सिंह ने की।

समारोह की शुरुआत में शोध अधिकारी डॉ. जसवंत राय ने दिवंगत कवि श्रीराम अर्श, कॉमेडी कलाकार व फिल्म अभिनेता जसविंदर भल्ला, सभा के संरक्षक कुलतार सिंह के भांजे डॉ. हरदीप सिंह सेठी तथा हाल ही में आई बाढ़ में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए पंजाबी भाइयों के लिए शोक प्रस्ताव पढ़ा। उपस्थित साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की प्रधान तृप्ता के. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और लेखक को पुस्तक के लिए बधाई दी। पुस्तक पर शोधपत्र प्रस्तुत करते हुए डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि फुल जी की रचनाओं के विविध और व्यापक विषय उनकी सोच की गहराई और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। पुस्तक का शीर्षक पूंजीवादी युग में टूटते रिश्तों की पवित्रता को बचाए रखने का संदेश देता है।

मदन वीरा ने आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि पुस्तक में जहां लेखक एक शिक्षक के रूप में गंभीर दृष्टिकोण रखते हैं, वहीं सांस्कृतिक संदर्भों में कभी-कभी सतही भी प्रतीत होते हैं। तृप्ता के. सिंह और अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार साझा किए। बहस को समेटते हुए डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि वार्तक लेखन कोई सरल कार्य नहीं, इसके लिए गहन अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने प्रिंसिपल तेजा सिंह को इसका सर्वोत्तम उदाहरण बताया और लेखक को बधाई दी, साथ ही आगामी संस्करण में सांस्कृतिक पहलुओं पर और गहराई से काम करने का सुझाव दिया।

समारोह के दूसरे सत्र में आयोजित कवि दरबार में प्रिंसिपल दास भारती, हरदियाल होशियारपुरी, सुरिंदर कंगवी, मीनाक्षी मेनन, राज कुमार घासीपुरीया, तीर्थ चंद सरोआ, जसवंत सिंह, भुपिंदरप्रीत कौर, सतीश कुमार आदि कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर लेखक के साथ-साथ अध्यक्ष मंडल का भी शॉल और पुस्तकों के सेट देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. जसवंत राय ने निभाई। कार्यक्रम में हरविंदर साबी, गुरप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह, रवी सिंह, मंगल सिंह, शकुंतला देवी, मनहरप्रीत कौर, रवनूर कौर, अनहदनाद कौर सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियारों के प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज

नवांशहर। जिला पुलिस द्वारा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हथियारों के सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने पर पाबंदी के आदेशों संबंधी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देशभर में सर्वश्रेष्ठ जिला ऊना- एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में : DC ऊना जतिन लाल ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्राप्त किया ऑवार्ड

ऊना, 5 जुलाई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जिला ऊना को इस...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट विजेता फुटबॉल टीम का देशी घी और बादामों से सम्मान

गढ़शंकर, 30 जुलाई: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर ने लगातार दूसरी बार संत हरि सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट माहिलपुर जीतने वाली बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
Translate »
error: Content is protected !!