गुरसिमर सिंह को एडीसी मंडी नियुक्त : IAS समेत पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईएएस सहित पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नियुक्ति का इंतजार कर रहे छह नवनियुक्त एचएएस अधिकारियों को बीडीओ के पद पर नियुक्ति दी है। कार्मिक विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह को एडीसी मंडी नियुक्त किया गया है। पहले इन्हें एसडीएम ज्वाली के लिए स्थानांतरित किया गया था। एचएएस अधिकारी और एसी टू डीसी हमीरपुर अपराजिता चंदेल को एसडीएम सलूणी जिला चंबा नियुक्त किया गया है। एडीसी मंडी रोहित राठौर को नगर निगम मंडी में आयुक्त लगाया गया है।

इनसे अन्य अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिए गए हैं। इनके अलावा एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह को एसडीएम आनी, आरटीओ उड़नदस्ता जिला कांगडा नरेंद्र सिंह को एसडीएम ज्वाली लगाया गया है। नियुक्ति का इंतजार कर रही एचएएस अधिकारी हिमानी को बीडीओ छौहारा जिला शिमला, अनुभव तंवर को बीडीओ चंबा, कार्तिकेय डोगरा को बीडीओ ननखड़ी, करणवीर सिंह को बीडीओ कुपवी, नेहा नेगी को बीडीओ संगडाह और योगेश कुमार को बीडीओ पांगी लगाया गया है। इनके अलावा राज्य चयन आयोग हमीरपुर के उप सचिव राजीव ठाकुर को एसी टू डीसी हमीरपुर और तहसीलदार गोहर और एसडीएम गोहर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को डीपीआरओ में

ऊना, 6 दिसम्बर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए तकनीकी सहायकों को दिए टिप्स

धर्मशाला, 20 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में लुढ़का ट्रक, टायर चैंज करते समय स्लिप हुआ जैक

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल तीसा के ​शिकारी मोड़ के समीप एक ट्रक सड़क हादसे  का ​शिकार हो गया हे। हादसे के दौरान ट्रम में चालक समेत दो लोग सवार थे।...
Translate »
error: Content is protected !!