गुरुद्वारे की जमीन विवाद में चल गई गोलियां : 3 गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

by

फाजिल्का। जिले के गांव थेहकलंदर के गुरुद्वारा साहिब की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 17 मई को कुछ लोगों ने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर किए थे।

जिस संबंधी थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज करते तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से एक लाइसेंसी पिस्जतौल भी बरामद कर ली गई है। जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि उनको गांव थेहकलंदर की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के गुरुद्वारे की सवा 2 एकड़ जमीन है, जिसे पिछले साल ठेके पर जसवीर सिंह निवासी थेह कलंदर ने बिजाई की थी। लेकिन फसल के काटने के बावजूद वह कब्जा नहीं छोड़ रहा था।

इस पर जब थेहकलंधर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जमीन खाली करने को लेकर कहा तो 17 मई को रजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, हरमीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, दीपा सिंह, फुम्मन सिंह निवासी थेह कलंदर और 3-4 अज्ञात व्यक्ती गुरुद्वारे की जमीन में जबरदस्ती दाखिल होकर आए और ललकारे मारने लगे। इस पर जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन्होंने जान से मारने की धमकियां दीं।

लाइसेंसी पिस्तौल से किया फायर

इस दौरान हरप्रीत सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से कमेटी के सदस्य के सामने फायर भी किया और जान से मारने की धमकियां दीं। जिस संबंधी कमेटी द्वारा शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते उन्होंने उक्त लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हरप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह व सुखजिंदर सिंह को काबू किया। इस दौरान इनके पास से एक पिस्तौल 45 बोर लाइसेंसी भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य लवली खन्ना व पीएलवी पम्मा ने किया एसडीएम हरबंस सिंह को सम्मानित

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह को कोरोना महामारी दौरान गढ़शंकर वासियों को बढ़ीया सेवाएं देने व गढ़शंकर की उन्नित के लिए डाले अहम योगदान के लिए भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के...
article-image
पंजाब

ग्रामीण मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : दिहाती मजदूर सभा गढ़शंकर द्वारा पूर्व डीईओ प्यारा सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री पंजाब हेतु एसडीएम गढ़शंकर की मार्फत पंजाब के भूमिहीन व साधन हीन ग्रामीण मजदूरों की बुनियादी मांगों को पूरा...
article-image
पंजाब

83 नशा तस्करों को दबोचा…. नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अपने 121वें दिन में पहुंच चुकी है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रथम : एम.एस.सी. केमिस्ट्री के परिणाम में खालसा कॉलेज की छात्रा रमनदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रथम स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर, 21 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की छात्रा रमनदीप ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित एम.एस.सी. केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में...
Translate »
error: Content is protected !!