गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं ने विश्व शांति, एकता व अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 25 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पर आज शहर में बहुत ही उत्साह व श्रद्धाभाव से नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारो के नेतृत्व में नगर कीर्तन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने नगर कीर्तन का स्वागत भी किया। इस दौरान बस स्टैंड चौक पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने जहां पुष्प वर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया वहीं नगर कीर्तन में शामिल होते हुए गुरु चरणों में हाजिरी भी लगाई। उन्होंने संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुुरु नानक देव जी ने समाज को जोडऩे का काम किया है और आज हम सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने की जरुरत है। इस मौके पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं ने विश्व शांति, समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया है। गुरु नानक देव जी की वाणी समाज को एक सीख देती है। उन्होंने कि पंजाब सरकार महान गुरुओं, संतों व महापुरुषों की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए वचनबद्ध है, जो कि समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का बना लिया मन : टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही

गुरदासपुर: देश की सत्ता में हैट्रिक लगाने के साथ पंजाब में अकेले लड़कर जंग जीतने के सपने देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई से जेल में किसने की मुलाकात : कौन इसके लिए जिम्मेदार? …हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस को जानकारी देने के दिए निर्देश

चंडीगढ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में रहते हुए टीवी चैनल को इंटरव्यू दिए जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश पारित करते हुए पंजाब पुलिस को निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!