गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉस्टल ओपनिंग सेरेमनी एवं शूटिंग रेंज का उद्घाटन

by

बीबीएन, 4 जुलाई (तारा) : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉकी के खिलाड़ियों के हॉस्टल की ओपनिंग सेरेमनी एवं अत्याधुनिक शूटिंग रेंज (10 मीटर) उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के चेयरमैनन सरदार नसीब सिंह ने हास्टल व शूटिंग रेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन के ट्रस्टी सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्कूल के सभी छात्र उपस्थित रहे।

विद्यालय के चेयरमैन स. नसीब सिंह ने कहा कि यह रेंज विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशिक्षित कोच की देख-रेख में विद्यार्थियों को शूटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन न केवल विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने का प्रतीक है, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आगे बढ़ाने का भी प्रयास है।
इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह, सचिव स. महेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सरदार कुलजीत सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नालागढ़ के गुरनानक पब्लिक स्कूल के हाकी हास्टल का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन सरदार नसीब सिंह व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पौधों की उचित देखभाल के लिए भी उठाएं कारगर कदम : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के महाड़ में वन महोत्सव आयोजित शाहपुर, 08 अगस्त।        पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत जरूरी है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाड़ में आयोजित वन महोत्सव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

140 अफीम के पौधे जब्त : अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ। अर्की :  पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गाँव तनसेटा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का खुलासा किया है। गश्त के दौरान पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

गोहर, 22 फरवरी : स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे ,परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे : सांसद अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर झूठे चुनावी वादे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ठाकुर ने कहा कि न तो हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!