गुरु रविदास जी का जीवन हमें सिखाता है कि विनम्रता और भक्ति के साथ रहकर ही सच्ची मुक्ति संभव : मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह

by

श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का किया आयोजन
गढ़शंकर।  श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया और गुरु जी की बाणी सरवण की। समागम में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग के बाद कीर्तन करते हुए  श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह ने श्री गुरु रविदास जी के  जीवन दर्शन और उपदेशों  के बारे में विस्थार से बताते हुए गुरु रविदास जी का सबसे प्रमुख संदेश आंतरिक शुद्धता था। उन्होंने सिखाया कि यदि आपका मन पवित्र है, तो ईश्वर आपके पास ही है। बाहरी आडंबरों और तीर्थयात्राओं के बजाय अपने भीतर झांकने और हृदय को साफ रखने पर उन्होंने जोर दिया। उन्हीनों कहा कि गुरु जी ने एक ऐसे समाज का सपना देखा जिसे उन्होंने ‘बेगमपुरा’ (बिना दुख वाला शहर) कहा। गुरु जी ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और छुआछूत का कड़ा विरोध किया।
गुरु जी का  मानना था कि सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं और सबको समान अधिकार मिलने चाहिए। उन्हीनों कहा की आज के समय में गुरु जी के  विचार हमें आपसी भाईचारे, शांति और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाते हैं। गुरु जी का जीवन हमें सिखाता है कि विनम्रता और भक्ति के साथ रहकर ही सच्ची मुक्ति संभव है। इस दौरान गुरु घर  रहे माता कलशा यात्री भवन के चल रहे निर्माण के लिए बीआर माही नंगल ने दो लाख, सुखमन यूएसए ने पचास हजार, हरविंदरजीत मल्ल ने एक लाख , हरमन सिंह मंडियाल ने दो लाख और लक्ष्मी पाल दिल्ली ने एक लाख भेंट किए।  समागम के अंत में बिभिन्न जगहों से आई हुई शख्सियतों का सम्मान किया गया।  इस दौरान इस समय  गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। समागम दौरान श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह के इलावा हेड ग्रंथी भाई नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, चेयरमैन कुलव्रण सिंह , मखन सिंह वाहिदपुरी, जीत सिंह बगवाईं , गुरमेज सिंह पूर्व सरपंच रोशन लाल,आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय , विन्दर सिंह ,सतपाल, विशाल, बालकिशन, साहिल ,अरुण कुमार, गुरमुख, हरमन, गोरू गढ़शंकर, राम सिंह बस्सी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘Fast Track Punjab Portal’, रोजगार के अवसरों में भी इजाफा

मोहाली : राज्य सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश को तेज गति देने और निवेशकों को आसान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल का...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में गौशाला का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा : महंत उदय गिरी जी

*इस अवसर पर विशेष तौर पर निशुल्क मेडिकल कैंप एलोपैथी कैंप,आंखों की जांच और होम्योपैथी कैंप लगाए जाएंगे *गौ शाला का शुभारंभ महंत उदय गिरी जी महाराज करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
Translate »
error: Content is protected !!