गुरु साहिब तूं साडे नाल चंगी नही कीती …हाय मर गए, सब खत्म हो गया… बाढ़ से टूटा बांध, कई एकड़ फसल बर्बाद, किसानों का दर्द छलका

by

सुल्तानपुर लोधी । पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध पानी के भारी दबाव के चलते टूट गया, जिससे हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गईं।

रेलवे सेवाएं प्रभावित, चक्की खड्ड पुल बंद :  बाढ़ की स्थिति ने रेलवे सेवाओं को भी प्रभावित किया है. पठानकोट के पास चक्की खड्ड पर स्थित ब्रिटिश काल के रेलवे पुल की डाउन लाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. अप लाइन के जरिए कुछ ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन और स्थानीय समुदाय बांध की मरम्मत और बाढ़ से बचाव के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर चुनौतियां बढ़ा रहा है।

2023 की त्रासदी ने फिर दोहराया इतिहास :  यह कोई पहला मौका नहीं है जब आहली कलां में बांध टूटने से तबाही मची हो. साल 2023 में भी इसी स्थान पर बांध टूटा था, जिसके कारण लगभग 35 गांवों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई थीं. उस तबाही के जख्म अभी ताजा थे कि 2025 में ब्यास नदी ने फिर से कहर बरपाया. कई घर, पुल और फसलें पानी में डूब गए, जबकि कुछ मकान पूरी तरह ढह गए. स्थानीय किसान और निवासी अपनी आजीविका के नुकसान से सदमे में हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी :  मौसम विभाग ने जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 27 अगस्त को विशेष रूप से पठानकोट और गुरदासपुर में मूसलाधार बारिश की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. खासकर ब्यास नदी के किनारे बसे सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
पंजाब

35 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त : लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी

होशियारपुर, 30 सितंबर : जिला लोक संपर्क कार्यालय होशियारपुर में तैनात स्टेज मास्टर सूरज मोहन विभाग में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए, जिनके सम्मान में एक शानदार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़ चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!