गुवाड़ में चुनाव का वादा भूले विधायक नीरज नैयर : जय सिंह

by

कहा, भाला स्वास्थ्य केंद्र नहीं हो सका अपग्रेड

उपस्वास्थ्य केंद्र भाला में लटका ताला, लोग मामूली इलाज के लिए चम्बा का कर रहे सफर

एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा क्षेत्र चम्बा की गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक गया है जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी को मामूली बुखार व अन्य बीमारी के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। सदर के निक्कमे विधायक सता में आने के बाद इस बारे में 3 साल तक कुछ नहीं कर पाए हैं जिससे लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि यहां चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया गया कि उनके उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पीएचसी सेंटर बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और 3 सालों से यहां ताला लड़का हुआ है। सदर विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कार्य ना के बराबर है। इस बारे में जब वह उनका विरोध करते हैं तो उनके कुछ चुनिंदा चहेते उन्हें अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह जमीनी हकीकत को ही बयां करते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वह जनता को जवाब दें कि चुनाव के दौरान किए गए उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने का वादा कब पूरा करेंगे। जनता उनसे सवाल पूछ रही है। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सत्ता की नशे में चूर विधायक ने पंचायत का दौरा भी किया। इस दौरान भी लोगों ने इस बारे में विधायक को ज्ञापन सोपा था कि वह चुनावी वादे को पूरा करके स्वास्थ्य केंद्र को अपअपग्रेड करें लेकिन अपग्रेड करने की बात तो दूर की है उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लग गया है जो की विधायक के ढीलमुल रवैया को दिखाता है लेकिन अब लोगों ने मन बना लिया है कि वह सदर विधायक का जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने विधायक पर तंज करते हुए कहा कि विधायक ने अपने और अपने परिवार के इलाज के लिए तो अच्छा प्रबंध कर लिए हैं लेकिन जनता मामूली उपचार के लिए तरस रही है इसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
हिमाचल प्रदेश

पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित : विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 117 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्यों उठाया यह कदम? …IIT मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सुसाइड, पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

एएम नाथ। मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की सहायक प्रोफेसर मयंका अंबाडे ने अपने आवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना रविवार 26 जनवरी देर शाम की है। मयंका...
Translate »
error: Content is protected !!