गुस्से में आपा खोये पति ने ब्लेड से रेता पत्नी का गला, खुद का गला भी काटा

by
एएम नाथ। ऊना  :   ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी का ब्लेड से गला रेत दिया और बाद में खुद का भी गला रेत डाला।
स्थानीय लोग घायल पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल गगरेट की तरफ दौड़े तो पति घायलावस्था में सोमभद्रा नदी की तरफ हो लिया। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो वह सोमभद्रा नदी के पार अर्द्धचेतन अवस्था में मिला। पति द्वारा पत्नी का गला रेतने के साथ खुद पर किए गए जानलेवा हमले के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीरावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। यहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ओयल गांव का महाबीर सिंह किसी बात को लेकर गुस्से में इतना आग बगुला हो गया की तैश में आकर उसने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके बाद खुद को भी ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और मामला पंचायत के माध्यम से पुलिस थाना गगरेट भी पहुंचा था। यही नहीं, बल्कि एक बार पहले भी महाबीर अपनी नसें काट चुका है।
आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई जो महाबीर को इतना गुस्सा आया कि उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। इस बारे में फिलहाल अभी पुख्ता रूप से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पहुंची पुलिस घायल महिला के बयान लेने अस्पताल पहुंची लेकिन महिला बयान देने लायक नहीं थी, जिसके चलते पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई।
इस बाबत जानकारी देते हुए डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि ऐसी ही एक घटना गगरेट कस्बे में बीते वर्ष नवम्बर में भी घटित हुई थी, जिसमें पति ने ब्लेड से पहले अपनी पत्नी के गले पर वार किया और फिर खुद का भी गला रेत डाला था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धान फसल की खरीद को लेकर एडीसी ने की बैठक : रामपुर व टकारला में खोले गए हैं धान खरीद केंद्र – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 13 सितम्बर – आगामी धान की फसल को लेकर जिला स्तरीय उप समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के साथ धान खरीद...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीसा में कार हादसा : सास और दामाद की मौत, 1 महिला घायल

एएम नाथ  (चम्बा) : चंबा जिले के तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का बयान हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ

नई दिल्ली : भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी : अग्निकांड से प्रभावित परिवार को एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा नेउपलब्ध करवाई तत्काल आर्थिक सहायता 

एएम नाथ। चंबा, 12 अप्रैल :    उपमंडल चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी की घटना से राकेश कुमार पुत्र परसोत्तम, रमेश कुमार पुत्र  परसोत्तम व परसोत्तम पुत्र किदारा के...
Translate »
error: Content is protected !!