गूंजेंगे देश भक्ति के गीत : पंजाब में सभी बसों में

by

सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस खास बनाने की तैयारी
गुरदासपुर:25 सितम्बर :
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आदर्श मान कर पंजाब की सत्ता में आी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इस बार शहीद-ए-आजम का 115वां जन्म दिवस अलग रंग में मनाने का फैसला किया है। ‘आप’ सरकार के कार्यकाल के दौरान पहली बार मनाए जा रहे शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को देश भक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
इस दिवस को खास बनाने के लिए जहां पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय तथा अन्य जिला स्तरीय कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, वहीं इस दिन प्रदेश में चलने वाली सभी सरकारी तथा प्राइवेट बसों द्वारा गीतों के जरिए पूरा दिन देश भक्ति की भावना का प्रसार किया जाएगा। इस दिन समूह बसों में देश भक्ति के गीत बजाए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस संबंधी रस्मी आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को 19 सितम्बर को लिखे पत्र में इस संबंधी हिदायतें दी गई थीं। सरकार के आदेशों का पालन करने के लिए 23 सितम्बर को राज्य के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने राज्य की सभी क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथारटियों के सचिवों को सरकारी आदेशों का पालन करने के लिए आगे हिदायतें जारी की थीं। यह आदेश प्रदेश सरकार की सभी सरकारी एवं प्राइवेट बसों में सामान्य रुप से लागू होंगे।
इस संबंधी आरटीओ गुरदासपुर गुरमीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने जनरल मैनेजर पठानकोट तथा बटाला को अपने अधीन लिखित आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर अपने इलाके में हर तरह की सरकारी व प्राइवेट बसों में दिन भर देश भक्ति के गीत चलाने यकीनी बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा : अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा

नासिक के भाेंदूबाबा अशोक खरात के काले साम्राज्य की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं। अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी खरात को कोर्ट ने 29 मार्च तक...
Translate »
error: Content is protected !!