गेहूं की चोरी , दो पर मामला दर्ज

by
गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने एफसीआई गोदाम से गेहूं की बोरियां चोरी करने के आरोप में एफसीआई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता जसवीर सिंह रकड पुत्र सोहन सिंह सीनियर ब्लाक अफसर मार्कफैड माहिलपुर ने दी अपनी शिकायत में बताया कि गेहूं की रखवाली करने वाले जसकरन ने गेहूं की बोरियां चोरी किए जाने के संदेह पर दीवार के दूसरी तरफ देखा तो उसने एक मोटरसाइकिल नंबर पब 07 एएन 6070 पर दो युवक गेहूं की बोरियां लेकर फरार हो गए और पीछा करने पर उनको पकड़ा गया तो उन्होंने अपना नाम गुरविंदर सिंह उर्फ काकू पुत्र अवतार सिंह व जसप्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह वासी मेघोवाल थाना माहिलपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इन लोगों की गेहू चोरी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। माहिलपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध जसवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और इन आरोपियों से और पूछताछ कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Big blow to Congress, State 

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 02 :  Congress party got a big blow when state  Congress leader Kulwinder Singh Rasoolpuri joined Aam Aadmi Party. Kulwinder Singh Rasoolpuri was disappointed with Congress party for a long time because...
article-image
पंजाब

 केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने के साथ पंजाब के लोगों को भी ठगा : सुनील जाखड़

पंजाब बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है।उन्होंने आम आदमी पार्टी की गारंटी के दावे को लेकर जमकर निशाना साधा।  सुनील...
article-image
पंजाब

हरियाणा की यूट्यूबर समेत 6 लोग गिरफ्तार : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हुई कार्रवाई… चौंका रहा पूरा मामला

हरियाणा के एक ट्रैवल ब्लॉगर समेत छह भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी गुर्गों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेटवर्क हरियाणा और पंजाब में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!