गैंगस्टर के वायरल जेल वीडियो का मामला : होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सहित 11 गिरफ्तार

by

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित केंद्रीय जेल के भीतर से एक गैंगस्टर द्वारा बनाए गए कथित वायरल वीडियो से जुड़ी जांच के सिलसिले में जेल के अतिरिक्त अधीक्षक, एक वार्डर और 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि एसआईटी  द्वारा कैदी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के कथित वायरल वीडियो की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। यह वीडियो 14 जून को सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस ने बताया कि 14 जून को जेल में तलाशी के दौरान मनप्रीत के कब्जे से बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था जिसके बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई।

जांच के दौरान एसआईटी ने पाया कि इस मामले में जेल के कैदियों, जेल के बाहर के सहयोगियों और जेल अधिकारियों का एक नेटवर्क सक्रिय था। गिरफ्तार किए गए जेल अधिकारियों की पहचान होशियारपुर केंद्रीय जेल के अतिरिक्त अधीक्षक हरभजन सिंह और वार्डर रविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों जेल अधिकारियों के अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में मनप्रीत सिंह, जेल से पेशी वारंट पर लाए गए कई कैदी तथा बाहर से उनकी कथित तौर पर मदद करने वाले लोग शामिल हैं।

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं और लाखों रुपये के वित्तीय लेन-देन का भी पता चला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि दोनों जेल अधिकारियों ने धनराशि प्राप्त की और अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया। हालांकि, इन भुगतानों का वास्तविक उद्देश्य अभी जांच के दायरे में है। पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों से कथित मिलीभगत के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और इसमें आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दोनों अधिकारियों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला एक कथित वीडियो से जुड़ा है जिसमें बठिंडा जिले के तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत सिंह ने जेल कर्मियों पर उत्पीड़न, धन की मांग और जेल के भीतर मादक पदार्थों की उपलब्धता के आरोप लगाए थे।

मनप्रीत ने यह भी दावा किया था कि कुछ जेलकर्मियों ने कैदियों के साथ मारपीट की और उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जेलों में सुधार करने की अपील की थी। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने आरोपों की जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जेल के अंदर मनप्रीत सिंह के कब्जे से बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था। विपक्षी नेताओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद एक कैदी कथित तौर पर वीडियो कैसे बना सका और कैसे प्रसारित कर सका। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त अवसर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां के 59 परिवार आप मे शामिल हुए

चब्बेवाल – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां गांव के 50 परिवारों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, झूठे वादे व कथनी और करनी से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!