गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। । एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही है। पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव निवासी अभिषेक राणा, गांव मैनपुरी मोहाली निवासी अंकित कुमार और लालडू मोहाली निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी :
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि संगरूर पुलिस की तरफ से हाल ही में गिरफ्तार किए गए 2 शूटरों मंजीत उर्फ गुरी और गुरपाल सिंह को हथियार और रसद मुहैया कराने के आरोप में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। 6 नंवबर को जीरकपुर में हुई मुठभेड़ की घटना के बाद अब तक 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से तीन विदेशी पिस्तौल भी बरामद की गई है। इसके साथ ही डीजीपी ने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जीरकपुर मुठभेड़ के बाद एक शूटर की हुई थी गिरफ्तारी
वहीं मामलो के लेकर एसएसपी डॉ. गर्ग का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी 2 शूटरों की गिरफ्तारी के बाद की गई। इन दोनों को गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए की तरफ से ट्राईसिटी में आपराधिक वारदात की जिम्मेदारी दी गई थी। जीरकपुर में मुठभेड़ के दौरान शूटर मंजीत उर्फ गुरी की 6 नवंबर को गिरफ्तारी हुई थी। उसका साथी गुरपाल जो मौके से भागने में कामयाब रहा था। जिसे 16 नवंबर को यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से 3 पिस्टल बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों आरोपियों को अभिषेक, अंकित और प्रवीण ने हथियार मुहैया करवाए थे। जिसके बाद अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
Translate »
error: Content is protected !!