गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी गिरफ्तार : 5 .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

by

चंडीगढ़ । एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया इन हथियारों को गोल्डी बराड़ गिरोह को पंजाब में शांति और सद्भाव को भंग करने के लिए सप्लाई के लिए लाया गया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार गोल्डी बराड़ के निर्देश पर उसके प्रमुख सहयोगी मलकीत सिंह उर्फ किट्टा भानी के माध्यम से प्राप्त किए गए थे, जो वर्तमान में कपूरथला जेल में बंद है। गिरफ्तार आरोपी बलजिंदर सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले भी दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा उमीदवार के पक्ष में वार्ड नं 5 में चुनाव प्रचार किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में वार्ड नं4-5 में कौंसलर करनैल सिंह, कौंसलर हरपाल सिंह पाला, कौंसलर सुमित सोनी व जसविंदर सिंह प्रधान गढ़शंकर मंडल प्रधान भाजपा ने गढ़शंकर विधानसभा चुनाव में भाजपा की उमीदवार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान : 6070 मतों से की  जीत दर्ज: आप को झटका, काग्रेस भाजपा व अकाली दल को जनता ने नकारा

सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर कहा ‘ धन्यावाद संगरूर वालियो’ संगरूर (सतलुज ब्यास टाइमस): संगरूर की जनता ने तीन महीने बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को जोरदार झटका देते हुए शिरोमणी...
article-image
पंजाब

शहर के सभी वार्डों की समस्याओं को पहल के आधार पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 31 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य को करवाया शुरु होशियारपुर, 22 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर पंजाब, सरकारी स्कूलों के मेगा पीटीएम में 27 लाख अभिभावकों ने भाग लिया – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के चलते आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक मुलाकात (मेगा पीटीएम) के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने हिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!