गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया गिरफ्तार… गोली लगने से घायल

by
मोहाली :  डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। डेराबस्सी के लालड़ू के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया घायल हुआ है।
लालड़ू के पास हुई पुलिस मुठभेड़ गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया के पैर पर गोली लगी है। एक दिन पहले रवि नारायणगड़िया ने अपने एक साथ के साथ मिलकर डेराबस्सी स्थित इमिग्रेशन सेंटर में एक पर्ची देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों का लिंक गोल्डी बराड़ गैंग से है। बदमाशों ने गोल्डी बराड़ के नाम से ही इमिग्रेशन सेंटर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी की पिस्टल और स्कूटी बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को चुनाव आयोग ने हटाने के दिए निर्देश : जालंधर के DC विशेष सारंगल का तबादला करने का भी निर्देश

चंडीगढ़  : भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि...
article-image
पंजाब

महिला से 5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 नवंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला प्रीति उर्फ ​​सोनिया पत्नी नवदीप कुमार निवासी गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सेंसियां ​​थाना गढ़शंकर को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

पंजाब में 4 जगहों पर रेड : खालिस्तानी और गैंगस्टर केस में एनआईए का बड़ा एक्शन

खालिस्तानी और गैंगस्टर के संगठन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए  की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. एनआईए की टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को पंजाब में चार जगहों...
Translate »
error: Content is protected !!