गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में कल शाम करीब 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ और उसका एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़े थे । इसी दौरान कुछ लोग आए और गोलियां मारकर फरार हो गए।

अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने एक चैनल को बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। उधर गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोनों गैंगस्टरों ने दावा किया है कि गोल्डी पर उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाई हैं। अभीतक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुट ने इस हत्या के बारे में ना तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की है और उनका कोई ब्यान साहमने आया है।

लॉरेंस का नजदीकी था गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल : गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ। बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुका था। चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी था। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। इस बीच गोल्डी बराड़ स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने जा चुका था। मगर गुरलाल की हत्या के बाद वह क्राइम की दुनिया में कूद पड़ा। कनाडा से ही गोल्डी ने हत्याओं की साजिश रचनी शुरू की और कई वारदातों को अपने गुर्गों से अंजाम दिलवाया। इन्हीं में एक वारदात थी गुरलाल सिंह की हत्या। 18 फरवरी 2021 को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने की खातिर ही यूथ कांग्रेस नेता को मरवाया था।

गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में हुई थी हत्या : पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी ने हत्या की वजह भी बताई थी। गोल्डी के मुताबिक मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर ने आश्रय दिया था। बाद में मूसेवाला ने अपने मैनेजर की मदद की। इसी रंजिश में लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न्यू चंडीगढ़ : 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से मिलेंगे प्लॉट…13 साल बाद गमाडा फिर लेकर आ रहा स्कीम

मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने 13 साल की लंबी देरी के बाद न्यू चंडीगढ़ के होशियारपुर गांव में ईको सिटी-2 (एक्सटेंशन) स्कीम फरवरी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर...
article-image
पंजाब

Active role of all sections

Important ideas for creating a drug-free society in ‘Narco Coordination Centre’ meeting SBS Nagar /Dec 30/Daljeet Ajnoha  : An important meeting of the District Level Committee under the Narco Co-ordination Centre (Narco Co.ordination Centre)...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
article-image
पंजाब

माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुहा सिर्फ ₹20 में ग़रीबों के लिए भरपेट भोजन, मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा और मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के रूप में माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुआ द्वारा हर दिन ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ ₹20 में पूरा, पोषणयुक्त और स्वच्छ...
Translate »
error: Content is protected !!