गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या : बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

by
बटाला :  वीरवार देर रात बटाला के कादियां रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कॉर्पियों गाड़ी पर फायरिंग की। इस वारदात में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भिखोवाल थाना घूमण कलां की मौत हो गई।  गौरतलब है कि वारदात के समय करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें बटाला से अमृतसर रैफर किया गया था, जहां उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग होने की वारदात की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
        दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक आया था, जिसे गोलियां लगी हुई थीं, जो मृतक सिविल अस्पताल में आया था। इसके साथ ही एक महिला भी सरकारी अस्पताल पहुंची थी जो गंभीर रूप से जख्मी थी। जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

दविंदर बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी :  गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और करणवीर सिंह के कत्ल की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग के कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट में हालांकि सिर्फ करणवीर का ही नाम है, जिसे गैंग मारना चाहती थी।  गोपी घनश्यामपुरिया नाम के अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि करणवीर सिंह जग्गू भगवानपुरिया का सारा काम संभालता था. साथ ही, ये भी लिखा है कि ये कत्ल उनके साथी गोरे बरियार की हत्या का बदला है।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने : वारदात गुरुवार (26 जून) की रात करीब 9.00 बजे के आसपास हुई. पुलिस रात से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस को फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज मिली है. इसी के साथ आगे की कार्रवाई करते हुए चश्मदीदों के बयान इकट्ठे किए जा रहे हैं. फिलहाल, मर्डर में शामिल हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।
जेल में है जग्गू भगवानपुरिया :  गुरदासपुर का रहने वालाल जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, पंजाब के सबसे खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर्स की लिस्ट में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और गैंगवार से जुड़े अब तक 128 केस दर्ज हैं।  पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था. मौजूदा समय में वह असम की सिलचर जेल में बंद है. मार्च 2025 में बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से हाई सिक्योरिटी के बीच एयरलिफ्ट कर सिलचर शिफ्ट किया गया था. पुलिस को जांच में पता चला था कि जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान तक भी फैला हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलसे , घायलों में नौ को इंदौर किया रेफर : भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से हुआ हादसा

भोपाल, 25 मार्च :  उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान होली का उत्सव मनाते समय गर्भगृह में आग लग गई।  इसकी चपेट में आने...
article-image
पंजाब , समाचार

सास व पत्नी को मारी गोलियां मार दामाद फरार, सास की मौत पत्नी गंभीर घायल

चब्बेवाल – जिला होशियारपुर के थाना चब्बेवाल के अंर्तगत पड़ते गांव झुंगिया(जंडोली) में अमेरिका से अपने सुसराल आए दामाद ने अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस होने के बाद बीच बचाव करने आई...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान र्मोचे द्वारा 60 वें दिन भी जियो कार्यालय के समक्ष धरना  

गढ़शंकर  : किसान संयुक्त र्मोचे द्वारा जियो कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 60 वें दिन आज बीबी सुभाष मट्टू, अजीत सिंह खाबड़ा व जीवन सिंह की अध्यक्षता में धरना लगाया गया।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी 2 साल बाद : 7 टीमों को हराकर फिर से इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन जीता

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान हासिल किया है। गुरुसर सुधार में हुए पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर-कॉलेज फुटबॉल कॉम्पिटिशन में कोच हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!