गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी दो पिस्तौल, 11 कारतूस तथा साथी समेत गिरफ्तार

by

लुधियाना :
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के बहुत करीबी दोस्त को पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दो अवैध पिस्तौल, 11 कारतूस तथा साथी समेत गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां रिमांड हासिल करके उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
इंस्पैक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि उसकी पहचान बलदेव चौधरी (30 वर्ष) वासी काली रोड तथा उसके साथी अंकित शर्मा (29 वर्ष) के रुप में हुई है।
थाना मोती नगर में तीन महीने पहले केस दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों मुलजिमों समेत कुल 12 व्यक्ति पुलिस को वांछित थे। मुलजिमों ने ट्रांसपोर्ट नगर के कार्यालय में ट्रांसपोर्टर हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने काली रोड इलाके में छापेमारी करके उसे काबू किया। उसकी निशानदेही पर छापेमारी करके अंकित शर्मा को भी काबू किया गया। इस मामले में 10 अन्य लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। इंस्पैक्टर जुनेजा ने बताया कि नशे का आदी अंकित शर्मा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। वह आरके रोड पर इंडियन समर होटल के बाहर हुई गैंगस्टर शुभम मोटा तथा संदीप मुंडियन गैंग की गैंगवार में भी शामिल था। वह केस में 21 महीने जेल काटने के बाद कुछ दिन पहले ही बाहर आया था।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा बलदेव चौधरी डीएवी कालेज चंडीगढ़ में इक्टठे पढ़े हैं। पुलिस को पक्की जानकारी है कि उस समय से दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि बिश्नोई चौधरी को फिरौती की राशि लेने का काम सौंपता था। पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जुनेजा ने बताया कि दोनों से पूछताछ के दौरान हथियार बरामद होने की उम्मीद है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसने यह हथियार कहां तथा किस मकसद के लिए खरीदा थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विचार विमर्श किया : ग्रीन चुनाव संबंधी चलाए गए अभियान में पूरी शिद्दत के साथ किया जाए कार्य-

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 मई : विधान सभा क्षेत्र 045 गढ़शंकर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल ने आज विधान सभा क्षेत्र के उच्चतम व न्यूनतम वोटिंग प्रतिशत वाले बी.एल.ओज के साथ बैठक की।...
article-image
पंजाब

ये हकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं … सियासी माहौल पर एक तंज किया नवजोत सिंह सिद्धू ने

चंडीगढ़  :  ये हकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं …’, नहीं यह कोई शायरी नहीं है, बल्कि यह पंजाब में बदलते सियासी माहौल पर एक तंज है जो...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशभर से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने की भेंट : हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में...
Translate »
error: Content is protected !!