गैस कटर के साथ बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश : नकदी चुराने में चोर नाकाम

by

गढ़शंकर-पुलिस थाना माहिलपुर अंर्तगत अड्ड़ा सैला खुर्द में मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर अज्ञात लुटेरों दाुरा सैंटरल कोआप्रेटिव बैंक के एटीएम को तोडऩे की नाकाम कोशिश की गई। एटीएम में ना ही सीसीटीवी कैमरे और न ही कोई सुरक्षा गाडऱ् की तैनात था।
जानकारी मुताबिक कल देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सैंटरल कोआप्रेटिव बैंक के एटीएम को तोडऩे की नाकाम कोशिश की पर वह लोग इससे नकदी तो नहीं निकाल पाए लेकिन एटीएम माशीन की बुरी तरह तोड़ डाला। बैंक के सह मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि बैंक के मैनेजर गत दिन बैक की ट्रेनिंग की लिए कहीं बाहर गए हुए थे गत दिन वह बैंक के स्टाफ के साथ बैंक में था शाम को बैंक का गार्ड एटीएम को ताला लगा के अपने घर चला गया पर आज सुबह कोई सात वजे वह बैंक आया तो उसने देखा कि बैंक के एटीएम के ताले लगे हुए हैं पर शर्ट को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने गैस कटर के साथ बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की हुई थी। इस संबंधी मेरे को फोन पर जानकारी दी जिसके बाद मैने इस संबंधी माहिलपुर पुलिस को जानकारी दी। जिसकी सूचना पाकर डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख, सीआईए होशियारपुर इंचार्ज इंसपेकटर बलबिंदर पालए थाना प्रभारी माहिलपुर जसवंत सिंह व चौंकी इंचार्ज सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख ने कहाकि पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है जो आरोपी शीध्र पुलिस की ग्रिफत में होगे।
बैंक के सह मैनेजर विकास कुमार ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही बैंक इस इमारत में तबदील होकर आई है । इसलिए सीसीटीवी कैमरों के लिए अभी उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। लेकिन अभी तक बैंक प्रबंधन से अभी इसकी मंजूरी नहीं आई। गार्ड पूरा दिन रहता है। शाम आठ वजे के बाद एटीएम को बंद करके आपने घर चला जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अधिकारियों दुारा लीपापोती की जा रही : बिना निशानदेही ही जंगल क्षेत्र को बता दिया जिला रोपड़ में ही हुई है अवैध माईनिंग

गढ़शंकर :   जिला होशियारपुर के गांव कालेवाल बीत और जिला रोपड़ के गांव नानगरां और खेड़ा कमलोट की सीमा पर अवैध माईनिंग बड़े स्त्तर पर की गई है। इस तरह दोनों जिलों की...
article-image
पंजाब

प्रेमी मित्र ने युवती की गला काटकर की हत्या : दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, ड़की यूएसए बेस्ड कंपनी में थी मैनेजर

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी मित्र ने युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों रिलेशन में रह रहे थे। लड़की यूएसए बेस्ड कंपनी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व पुलिस अधिकारी को उम्रकैद : दामाद को लापता करने के जुर्म में

मोहाली  :  मोहाली शहर के फेज 11 से लापता हुए गुरदीप सिंह के मामले में मोहाली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजिंदर सिंह सरां की अदालत ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
Translate »
error: Content is protected !!