गोल्डी सिंह की अध्यक्षता में नौजवानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च का शानदार स्वागत

by
गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी बनाए गए कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा पिछले काफी समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर
धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। परंतु लग रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून को वापस लेने को तैयार नहीं है।
जिसके मद्देनजर किसानों द्वारा अब 26 जनवरी को दिल्ली में शांतिपूर्ण ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है।
जिसके लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा तैयारियां चल रही है। इस संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान यूनियन (दुआबा) गढ़शंकर की अध्यक्षता में 500 से अधिक ट्रैक्टरों का काफिला
गढ़शंकर से विभिन्न गांव में होता हुआ डानसीवाल पहुंचा। वहां समाज सेवक और गोल्डी किराना स्टोर के मालिक गोल्डी सिंह की अध्यक्षता में नौजवानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च का शानदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बाबा सलिंदर सिंह (सोनी) इटली के विशेष सहयोग से चाय पकौड़े का लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर बड़ी गिनती में गणमान्य व्यक्ति और नौजवान उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां….. ये है कारण

पंजाब  में आप के नए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई...
article-image
पंजाब

24 से 26 नवंबर को छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर होगा आयोजन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने सालभर 22 मेले और त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों को...
article-image
पंजाब

भगोड़ा गिरफ्तार : गढ़शंकर पुलिस द्वारा

गढ़शंकर : पुलिस के उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों अनुसार डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी गढ़शंकर एसआई हरप्रेम सिंह की पुलिस पार्टी ने एक भगोड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही के बेटे की पीट-पीटकर हत्या : ढाबा पर आए दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था

फिरोजाबाद, 04 जनवरी  :  जसराना थाना क्षेत्रांर्गत बुधवार की आधी रात को पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही के बेटे की ढाबे पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आराेपित...
Translate »
error: Content is protected !!