गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी जताई सुप्रीम कोर्ट ने निराशा जताई

by

सुप्रीम कोर्ट ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को राज्य में प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी निराशा जताई है।  कोर्ट ने कहा कि आपके सीएम को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था और क्या खेल और खिलाड़ियों के मामले में राज्य का ऐसा ही रवैया है जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि क्या यह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का आपका तरीका है।

           जस्टिस ओक ने कहा कि 2014 के एशियाई खेलों में किसी ने स्वर्ण पदक जीता था. आपके सीएम को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था. आपने इस खिलाड़ी को सात साल तक इधर-उधर दौड़ाया. खेल और खिलाड़ियों के मामले में राज्य का क्या ऐसा ही रवैया है?
         पीठ ने आदेश दिया कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रथम प्रतिवादी यानी इस प्रतिष्ठित खिलाड़ी के साथ सरकार द्वारा किए गए व्यवहार के तरीके पर विचार किया है।  उसने नवंबर 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. तथ्यात्मक पहलुओं पर विचार करते हुए हम पाते हैं कि यह संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत हस्तक्षेप करने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूजा ठाकुर को जुलाई 2015 से एक्साइज और टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया था।
सरकार को करना होगा HC के फैसले पर विचार :  सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में किसी भी सूरत में कोई भी दखल देने से इनकार कर दिया। यानी राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में झटका लगा है. उसे हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने खजाने का मूंह आपदा प्रभावित लोगों के लिए खोला : मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए की 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार का खजाना खोलते हुए विशेष राहत पैकेज की घोषणा...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने में नाकाम सिद्ध हुई : गुरनेक भज्जल

सीपीआईएम द्वारा 6 तक लामबंदी मीटिंगों तथा 7 को सूबे भर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे होशियारपुर : 2 अक्तूबर प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा आपराधिक...
article-image
पंजाब

मिल मालिकों की हड़ताल खत्म, धान खरीद का रास्ता साफ

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज राज्य सरकार की ओर से राइस मिल मालिकों की सभी जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!