गोल्ड मैडलिस्ट लड़किया की कोई सुनने को तैयार नही तो आम परिवारो की लड़कियों की कौन सुनेगा : हरपुरा

by

जालंधर : देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोलड मैडल जीत कर लाने भी हमारी लड़कियां सड़क पर इंसाफ मांगने के लिए बैठी है। लेकिन भाजपा की मोदी सरकार आँखें और कान बंद कर बैठी है सिर्फ आपने अपराधी प्रबृत्ति के एमपी ब्रज भूषण को बचाने में जुटी है। बृज भूषण पर 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है। यह शब्द आल इंडिया जाट महा सभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रधान पंजाब हरपाल सिंह हरपुरा ने पत्रकार वार्ता दौरान कहे। उन्हींनो ने कहा
जब यह लड़किया गोल्ड मेडल जीत कर देश के तिरंगे की शान अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाती है तो वापिस आने पर इनके साथ प्रधानमंत्री और मन्त्री फ़ोटो खिंचवाते है। लेकिन आज पूरी सरकार बेशर्मी पर उतर आई है। लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले भारतीय कुश्ती संघ के प्रधान का साथ देना सरकार के लिए शर्म की बात है
उन्हींनो ने कहा जब गोल्ड मैडलिस्ट लड़किया की कोई सुनने को तैयार नही तो आम परिवारो की लड़कियों की कौन सुनेगा। हमारे सभी के घर मे लड़किया है और हम इनकी सुरक्षा निश्चित करने के लिए खिलाड़ी लड़कियों का साथ है और संघर्ष तव तक जारी रहेगा जब तक बृज भूषण को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा कर ग्रिफ्तार नही किया जाता। सरकार को तुरंत बृज भूषण को भारतीय कुश्ती संघ के पद से हटा कर ग्रिफ्तार करवाना चाहिए ताकि संघर्ष कर रही लड़कियों को इंसाफ मिल सके।
उन्हींनो कहा कि देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की पहलवान लड़कियों को इंसाफ ना दिलाने और बृज भूषण के खिलाफ कारवाई न करने को लेकर नैतिकता के आधार पर अस्तिफा देना चाहिये। नही तो सरकार को उन्हें भी पद से हटा देना चाहिए। हम संघर्ष कर रही लड़कियों के साथ है और जब तक इंसाफ नही मिलता संघर्ष जारी रहेगा। इस जालिम सरकार को झुका कर ही छोड़ेंगे। किसी भी केस की बुनियाद एफआईआर होती है। सवाल ये है कि एफआईआर को 10 दिन क्यों लगे और वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हुई। उस अफसर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए एफआईआर पहलवान लड़कियों की शिकायत पर नही की थी।
उन्हींनो ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में हुई एफआईआर गैरजमानती है। फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। बृज भूषण को अरेस्ट कर पूछताछ होनी चाहिए। लड़ाई सिर्फ इन लड़कियों की नहीं, घर-घर की लड़ाई है क्योंकि ये किसी के साथ भी हो सकता है। भाजपा का बेटी बचायों का नारा सिर्फ नौटंकी है। इन्हींनो ने देश के लिए गोल्ड मैडल नीत कर आई लड़कियों के साथ नाइंसाफी कर यह साबित कर दिया है
उन्हींनो कहा कि केंद्र सरकार दुआरा अनाज मंडियों में लगाई जाती मार्केटिंग फीस 3 प्रतिशत से कम कर 2 प्रतिशत कर और आरडीएफ 3 प्रतिशत को जीरो कर दिया । जिससे पंजाब को 1000 करोड़ का नुकसान होगा। केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार को अपना फैसला तुरंत वापिस इन चाहिए और पंजाब की आरडीएफ की करोड़ो की राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। आरडीएफ से पंजाब के गांवों सड़कों ब मंडियों अन्य विकास कार्यो किये जाते थे। उन्हींनो ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार किसानों व मजदूरों का बिना शर्त पूरे का पूरा कर्ज माफ करें। उन्हींनो कहा कि पंजाब में जाट भलाई बोर्ड का गठन किया जाए। ताकि जाटों की आपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्लेटफॉर्म मिल सके।
इस समय अजायब सिंह बोपाराय जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज, पंजाब, राजिंदर सिंह बढ़हेरी अध्यक्ष चंडीगढ़ यूनिट, अमरपाल सिंह सरां जिला अध्यक्ष होशियारपुर, सुरजीत सिंह भून महासचिव पंजाब, सुखबीर सिंह मिन्हास
सलाहकार, पंजाब, जसप्रीत सिंह अध्यक्ष जिला प्रधान जालंधर, योगराज भुल्लर, गुरप्रताप सिंह आदि मौजूद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Crisis Can Be Overcome Only

MP Reviews Flood-Affected Situation at Maili Dam, Sherpur Dhakkon and Hukumatpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 03 : Hoshiarpur MP Dr. Raj Kumar today visited the flood-affected areas of Chabbewal constituency to review relief operations and issued...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का एनएचआरसी ने किया जिक्र

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली मामले पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार...
article-image
पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा पुलिस के चढ़ा हत्थे : छह पिस्तौल और कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के विंग काउंटर इंटेलिजेंस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक साथी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से छह प्वाइंट 32 बोर और दस कारतूस...
Translate »
error: Content is protected !!