गोल्ड लेकर आएं, एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगा : मुख्यमंत्री मान ने हॉकी खिलाड़ियों से की फोन पर बात, पेरिस ना जा पाने पर दुख जताया

by

चंडीगढ़  :  ओलिंपिक खेलने पेरिस पहुंची इंडियन हॉकी टीम से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोन पर बातचीत कर उन्हें आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके पेरिस ना जा पाने पर दुख जताया, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वायदा किया है कि वे उनके वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर रिसीव करने जरूर पहुंचेंगे।  हॉकी टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह से  मुख्यमंत्री भगवंत मान की बातचीत हुई। सीएम भगवंत मान ने उनसे बीते 5 मैचों के बारे में बातचीत की। सीएम भगवंत मान ने कहा- बहुत अच्छा, एक दो बार ऐसा हुआ कि अभिषेक व आप गलत समय पर बाहर बैठे थे। दो पेनाल्टी कॉर्नर आपके बिना लेने पड़ गए। लेकिन बहुत मुबारक वाली बात है कि 52 सालों के बाद जर्मनी को ओलिंपिक में हराया है।

उन्होंने कहा कि, मैंने भी आना था आपके हौसले बढ़ाने, लेकिन मुझे आने ही नहीं दिया। पॉलिटिकल क्लीयरैंस नहीं दी। आज रात को आना था हमने। ताकि कल वाले क्वार्टर फाइनल को देख सकते, लेकिन सेंट्रल सरकार कहती, नहीं जा सकते आप। मैं पहुंच नहीं सकूंगा, लेकिन आपके साथ हैं। एक-एक मिनट, एक-एक सेकेंड गेम हम लाइव देख रहे हैं। कल वाले क्वार्टर फाइनल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

इस दौरान टीम इंडिया को खेल के दौरान दिखी कमी पर मुख्यमंत्री मान ने  नसीहत भी दी। उन्होंने इंडियन कैप्टन से कहा कि सेंटर से बहुत गेम मिल जाते हैं। कल ऑस्ट्रेलिया वालों को बहुत गैप मिले हैं। आस-पास, लेफ्ट राइट कोई दिक्कत नहीं, लेकिन वे सेंटर में घुस रहे थे। कोच साहिब ब्रेक में आपको समझा भी रहे थे। वे अकेली-अकेली चीज देखते हैं।  मुख्यमंत्री ने वादा किया कि गोल्ड लेकर आएं, एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगा। इन्होंने (केंद्र ने) परमिशन नहीं दी, लेकिन कोई बात नहीं, समझो कि हम साथ ही हैं। अभिषेक, मनदीप, गुरजंट, शमशेर सभी को मेरी तरह से हौसला बढ़ाना और सभी को गुडलक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
पंजाब

भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू व लोकल को ही टिकट देकर मैदान में उतारना चाहिए: सरपंच रवन कुमार

गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलका हिंदू बहुल है और भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में गढ़शंकर से उतारना चाहिए। यह शब्द गांव समुंदड़ा के सरपंच रवन कुमार ने कहे। उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
Translate »
error: Content is protected !!