गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : एसडीम लक्ष्मण सिंह कनेट ने फहराया तिरंगा

by
 गोहर : 26 जनवरी :  75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला गोहर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हुए।
कार्यक्रम शुभारंभ में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया व हिमाचल प्रदेश पुलिस ,एनसीसी ,एनएनएस, स्काउट एंड गाइड के बलों के व स्कूली छात्रों के द्वारा मुख्य अतिथि सलामी दी गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम गोहर के द्वारा उपस्थित लोगों, स्कूली छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर है 26 जनवरी 1950 को इसी ऐतिहासिक दिन हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्व भर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ उन्होंने कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ,लाल बहादुर शास्त्री ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वह संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारी मजबूती है संविधान ने हमें मौलिक अधिकार मिले हैं इनमें मिले वोट के अधिकार से हम अपनी पसंद से सरकारों को चुन सकते हैं हमारा सफल लोकतंत्र पूरे विश्व में एक मिसाल है ।
इस अवसर पर स्कूल व कॉलेज के छात्रों व महिला मंडल समूह के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मुख्य अतिथि के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कार वितरण किया और उन्होंने गत वर्ष आपदा के दौरान बहुमूल्य योगदान देने वाले प्रशासनिक कर्मचारियों और समाजसेवियों व खेलों में अपना नाम व उपमंडल गोहर का नाम प्रदेश व नेशनल स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में नाइब तहसीलदार राजवीर वर्मा, थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर, गोहर प्रिंसिपल हेमराज, पूर्व एक्स सर्विसमैन यूनियन नाचन अध्यक्ष धर्मपाल वर्मा ,पूर्व सैनिक कैप्टन शेर सिंह ,कैप्टन शिवलाल, सूबेदार भुवनेश्वर ,नाइक यंगत सिंह, व्यापार मंडल गोहर व चैलचौक के सदस्य पंचायत प्रतिनिधि अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला बद्दी के विशाल चौधरी पदोन्नत होकर बने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, क्षेत्र में खुशी की लहर

बीबीएन, 21 अप्रैल (तारा) :  दून विधानसभा के गांव गुल्लरवाला के होनहार बेटे विशाल चौधरी (आईआरएस) ने दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवं नारकोटिक्स विभाग में बतौर उप आयुक्त ( पदोन्नति पाई है। उन्होंने माता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद...
Translate »
error: Content is protected !!