गौमांस होने की आशंका से क्षेत्र में हलचल : ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया

by

पुनीत महाजन। चंडीगढ़/जीरकपुर, 4 जून। सनौली गांव के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस होने की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने बरामद मांस को लेकर गौमांस होने की आशंका व्यक्त की है, जिसके चलते क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला जीरकपुर क्षेत्र से संबंधित होने के कारण ट्रक और चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीरकपुर पुलिस के हवाले किया जा रहा है। वहीं पशुपालन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों की सहायता से बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बरामद मांस के गौमांस होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैशनल स्कालरशिप में कितना स्कूल की चुनी गई छात्रा मनदीप को सम्मानित किया

गढ़शंकर। : राज्य साइंस शिक्षा संस्थान पजाब मोहाली द्वारा स्कालरशिप के लिए हर साल ली जाती नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप में शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना की छात्रा मनदीप कौर पुत्री बलविंदर राम...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के ब्रह्म शंकर (जिम्पा) बनेंगे भगवंत मान मंत्रिमंडल में केबनिट मंत्री

होशियारपुर। – पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात : वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश –       कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!