गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा : जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम, जबकि एक बिहार का मुसलमान

by

जालंधर  :   जालंधर देहात पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुसलमान है।  यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले बिहार, दिल्ली और राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया :  पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी वर्षा : पंजाब समेत दिल्ली में होने की संभावना

चंड़ीगढ़ : देश के पूर्वी व दक्षिण राज्यों में भारी वर्षा के बाद अब वर्षा ने उत्तर भारत को भी तरोतर करना शुरु कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर...
article-image
पंजाब

चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कड़े शब्दों में की निंदा

-बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत- चेयरमैन संदीप सैनी होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
पंजाब

हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर में भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल को

गढ़शंकर । हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर की समस्त धार्मिक संस्थाएं एवं नगर निवासियों के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7 बजे से हरि...
Translate »
error: Content is protected !!