*ग्राउंड जीरो पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का केवल सिंह पठानिया ने लिया जायजा : अधिकारियों सहित आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे केवल सिंह पठानिया

by
विद्यार्थियों के नष्ट हो चुके प्रमाण पत्रों को जारी करवाने में मदद करेगा प्रशासन: उपायुक्त
एएम नाथ।  धर्मशाला, 25 जुलाई: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित बोह क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों साहित कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित शाहपुर विधानसभा के अंतिम गांव लाम पहुंच कर वहां भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार की आवश्यकताओं का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का उद्देश्य केवल तत्काल राहत देना ही नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बोह आपदा में जिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज, अंकपत्र अथवा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र नष्ट हुए हैं या खो गए हैं, उन्हें दोबारा जारी करवाने के लिए जिला प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों का विवरण एकत्रित कर सम्बन्धित शिक्षा बोर्ड से प्रमाण पत्रों को जारी करवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।
अधिकारियों ने उपमुख्य सचेतक को राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया तथा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, डीएफओ अमित शर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण*

9 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक एटीएस, वाहन फिटनेस जांच होगी तेज और पारदर्शी, स्वचलित परीक्षण स्टेशन बनेगा रोजगार का नया केंद्र, युवाओं को मिलेगा घरद्वार रोजगार: केवल सिंह पठानियां* *उपमुख्य सचेतक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
Translate »
error: Content is protected !!